Parliament देश और दुनिया में कोरोना एक बार फिर से खौफ बनकर उभर रहा है. इस बार वायरस का नया वैरिएंट Omicron चर्चा और चिंता का विषय है. ये वायरस इतना खतरनाक है कि कई देशों ने अभी से ही इसको लेकर प्रतिबंध लगा दिए हैं. नीदरलैंड, डेनमार्क और ऑस्ट्रेलिया के अलावा सोमवार को कनाडा के दो नागरिकों में इस वैरिएंट की पुष्टी हुई है.
भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,306 केस सामने आए हैं. ये आंकड़ा रविवार की तुलना में 5.3 प्रतिशत कम है. सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले टॉप पांच राज्यों में 4,350 मामलों के साथ केरल, 832 मामलों के साथ महाराष्ट्र, 736 मामलों के साथ तमिलनाडु, 715 मामलों के साथ पश्चिम बंगाल और 315 मामलों के साथ कर्नाटक हैं. इसके अलावा अहम खबर में आज से संसद का शीतकालीन का सत्र शुरू होने जा रहा है जो कि 23 दिसंबर तक जारी रहेगा. आज पहले ही दिन एमएसपी के मुद्दे को लेकर विपक्ष हंगामा कर सकता है.
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले दुनियाभर के कई देशों में आने लगे हैं. इस सूची में अब स्कॉटलैंड का नाम भी जुड़ गया है. स्कॉटलैंड में ओमिक्रॉन के 6 मामले मिले हैं. वहीं यूके में इस वैरिएंट के 9 केस सामने आए हैं.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे. मुलाकात के बाद कैप्टन ने इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया है. सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों का चेप्टर अब खत्म हो चुका है. लोकसभा इन्हें वापिस ले लिया गया है, राजयसभा में भी आ जायेगा. किसानों के मुद्दे का समाधान होने के बाद बातचीत होगी. पंजाब के किसानों पर हरियाणा में दर्ज मामलों को उठाउंगा. सीएम खट्टर के पास आज में बस काफी पीने आया था. (इनपुट- सतेंद्र)
कोरोना से मौत के परिवार वालों को उचित मुआवजा देने के मामले सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र, हरियाणा, केरला, जम्मू कश्मीर, तेलंगाना समेत कई राज्यों को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने को कहा. कोर्ट ने इस गंभीर परिस्थिति में इन राज्य सरकारों की उदासीनता पर असंतोष और नाराजगी भी जताई.
वित्त मंत्रालय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में साफ कर दिया है कि भारत सरकार बिटकॉइन लेनदेन पर डेटा एकत्र नहीं करती है. देश में बिटकॉइन को मुद्रा के रूप में मान्यता देने का कोई प्रस्ताव नहीं है.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मामले पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में एक बार फिर सुनवाई हुई. इस दौरान केंद्र सरकार के सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा हुई. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या दिल्ली में कंस्ट्रक्शन बैन के बावजूद सेंट्रल विस्टा पर काम चल रहा है?
चर्च में तब्दील हो चुके मटियाला रोड स्थित एक गोदाम के बाहर कुछ लोग जमा हो गए थे. उन्होंने गुपचुप चर्च बनाए जाने पर आपत्ति जताई, तो बवाल छिड़ गया और एक समूह ने चर्च के साइनबोर्ड को गिरा दिया.
संसद सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस ने विपक्षी दलों की एक बैठक बुलाई थी. इसमें सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा होनी थी. हालांकि, विपक्ष एकजुट नहीं दिखाई दे रहा है. आम आदमी पार्टी ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बताया कि वो विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगे.
(इनपुटः पंकज जैन)
भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 8,306 केस सामने आए हैं. ये आंकड़ा रविवार की तुलना में 5.3 प्रतिशत कम है. सबसे अधिक मामले दर्ज करने वाले टॉप पांच राज्यों में 4,350 मामलों के साथ केरल, 832 मामलों के साथ महाराष्ट्र, 736 मामलों के साथ तमिलनाडु, 715 मामलों के साथ पश्चिम बंगाल और 315 मामलों के साथ कर्नाटक हैं.
बीते 28 नवंबर को यूपी-टीईटी परीक्षा के पेपर लीक और कैंसिलेशन को लेकर भ्रामक तस्वीर पोस्ट करने वाले प्रिंस यादव को देवरिया पुलिस ने जेल भेज दिया है. देवरिया के इस युवक ने फेसबुक अकाउंट व ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट कर भ्रामक प्रचार किया था. इन तस्वीरों में रात जाड़े में खुले आसमान के तले अभ्यर्थी जमीन पर सोते दिखाई दे रहे है. साथ ही कैप्शन लिखा है कि कभी सोचियेगा की जाड़े की रात ऐसी गुजारनी पड़ी और सुबह पता चले कि परीक्षा रद्द हो गई.
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में एक दिल दहला देने वाले हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है. यहां एक कार 40 फीट गहरे कुएं में गिर गई जिससे कार में सवार 2 युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक घायल हो गया. घटना राजगढ़ से खुजनेर रोड पर बरखेड़ा गांव की है. पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात कार कुएं में गिर गई थी. कार में सवार 2 युवक भी कार के साथ गहरे पानी मे समा गए थे जबकि तीसरा युवक कार के कुएं में गिरने से पहले ही कार के बाहर आ गया था, जिसे बाद में इंदौर रेफर किया गया. (इनपुट- रवीश पाल सिंह/पंकज शर्मा)