scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 सितंबर 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 सितंबर 2022 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार- सबसे बड़ी खबर झारखंड के सियासी संकट से जुड़ी है. ये साफ हो गया है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा नहीं देने जा रहे हैं. अब दो दिन के भीतर राज्यपाल को इस पर निर्णय लेना है. इसके अलावा कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत फिर से बिगड़ने, टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का जल्द ऐलान होने और एलआईसी के शेयर प्राइस में जबरदस्त गिरावट आने से जुड़ी खबरें शामिल रही हैं.

Advertisement
X
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड का सियासी संकट अभी एक-दो दिन और बना रह सकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर लटक रही तलवार के बीच राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि वो इस बारे में जल्द फैसला लेंगे. इस बीच ये भी साफ हो गया है कि राज्यपाल के फैसला लेने तक हेमंत सोरेन पद पर बनें रहेंगे. शाम की अन्य अहम खबरों में राजू श्रीवास्तव की तबियत का फिर बिगड़ना, LIC शेयर का भाव जबरदस्त तरीके से गिरना और टी20 वर्ल्ड कप के लिए जल्द टीम इंडिया के ऐलान होने से जुड़ी खबरें अहम रही हैं.

झारखंड: 'हेमंत सोरेन नहीं देंगे इस्तीफा', UPA नेताओं ने बताया गवर्नर से क्या हुई बात?

झारखंड की राजनीति में हेमंत सोरेन की सीएम कुर्सी बचेगी या नहीं, एक-दो दिन में इसका फैसला हो सकता है, क्योंकि राज्यपाल रमेश बैस कह चुके हैं कि वो एक या दो दिन बाद ही कोई फैसला देने वाले हैं, कानून के जानकारों के साथ विचार विमर्श करने के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. वहीं सीएम हेमंत सोरेन भी अपना इस्तीफा नहीं देने वाले हैं. पहले कहा जा रहा है कि वो गुरुवार को अपना इस्तीफा दे सकते हैं. लेकिन यूपीए प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल से जो मुलाकात हुई है, उसके बाद फैसला लिया गया है कि सीएम अभी अपनी कुर्सी पर बने रहने वाले हैं.

Raju Srivastava on Ventilator: वेंटिलेटर पर राजू श्रीवास्तव, तेज बुखार की शिकायत, सामने आया हेल्थ अपडेट

Advertisement

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई है. उनके पीआरओ गर्वित नारंग के मुताबिक राजू श्रीवास्तव को फिर से वेंटिलेटर पर रखा गया है. तेज बुखार के कारण डॉक्टर्स ने यह कदम उठाया है. हालांकि राजू श्रीवास्तव होश में हैं. वह पहले से ज्यादा अपने बॉडी का मूवमेंट कर रहे हैं. एक हफ्ते पहले ही राजू श्रीवास्तव को होश आया था.

Team India For T20 World Cup: T20 वर्ल्डकप का काउंटडाउन, टीम के ऐलान में 15 दिन बाकी, इनकी जगह पक्की?

भारतीय टीम अभी एशिया कप खेल रही है और सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. लेकिन टीम इंडिया की असली नजर टी-20 वर्ल्डकप पर लगी है. ऑस्ट्रेलिया में इस बार टी-20 वर्ल्डकप होना है, जिसके लिए टीम का ऐलान करने के लिए 15 दिन की डेडलाइन बाकी है. ऐसे में हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारतीय टीम में किसको जगह मिलती है.आईसीसी ने पहले ही यह बता दिया था कि सभी क्रिकेट बोर्ड्स को 15 सितंबर तक अपने स्क्वॉड की जानकारी देनी होगी, जो टी-20 वर्ल्डकप में हिस्सा लेंगे. वर्ल्डकप के होस्ट ऑस्ट्रेलिया ने तो टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर भी दिया है.

Advertisement

LIC MCap: अब टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हुई एलआईसी, इतना रह गया मार्केट कैप

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) के लिए शेयर मार्केट (Share Market) ठीक साबित नहीं हुआ है. लंबे इंतजार के बाद जब कंपनी शेयर बाजार में उतरी तो आईपीओ (LIC IPO) के बाद डिस्काउंट पर लिस्टिंग हुई. उसके बाद लगातार इसके शेयरों के दाम कम होते गए हैं. एलआईसी का शेयर 17 मई 2022 को शेयर बाजार पर लिस्ट हुआ था. एलआईसी के आईपीओ के लिए 902-949 रुपये का प्राइस बैंड (LIC IPO Price Band) तय किया गया था. पहले ही दिन एलआईसी के शेयर में 13 फीसदी तक की गिरावट आई थी और यह अंतत: 8.62 फीसदी यानी 81.80 रुपये गिरकर 867.20 रुपये पर सेटल हुआ था. आईपीओ के अपर बैंड 949 रुपये की तुलना में देखें तो अभी तक इस स्टॉक के भाव में करीब 29 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

'डी' कंपनी पर NIA का शिकंजा, दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख, छोटा शकील पर रखा 20 लाख का इनाम

केंद्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 'डी' कंपनी पर शिकंजा कसते हुए 90 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपये का इनाम रखने की घोषणा की गई है. इसके साथ ही गैंगस्टर छोटा शकील पर भी 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है. दाऊद के अन्य सदस्यों पर भी इनाम की घोषणा की गई है. एनआईए ने हथियार, विस्फोटक, ड्रग्स की तस्करी पर रोक लगाने के लिए डी कंपनी पर शिकंजा कसा है. एक ओर दाऊद पर 25 लाख, छोटा शकील पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है.

Advertisement
Advertisement