scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 मई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखने लगा है. देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है.

Advertisement
X
पांच दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल. (File Photo: ITG)
पांच दिन में दूसरी बार महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल. (File Photo: ITG)

देश की तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच क्लीन एनर्जी, ब्लू इकॉनमी और अंतरिक्ष समते कई मुद्दों बड़े समझौते हुए. इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 24 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया. पढ़ें मंगलवार सुबह की बड़ी खबरें.

आम जनता को एक और झटका, हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट

कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 90 पैसे प्रति लीटर की और बढ़ोतरी कर दी है. आम जनता के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि 15 मई को ही तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बड़ी वृद्धि की थी. एक ही हफ्ते के भीतर ईंधन की दरों में यह दूसरी बड़ी बढ़ोतरी है. 

स्पेस से लेकर समंदर तक... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नॉर्वे दौरे के दौरान हुए कई बड़े ऐतिहासिक समझौते

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओस्लो में नॉर्वे के PM जोनास गार स्टोर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. दोनों देशों ने नई ग्रीन स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की. दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन और वेस्ट एशिया संघर्ष पर भी चर्चा हुई. पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान क्लीन एनर्जी, ब्लू इकॉनमी, डिजिटल टेक्नोलॉजी, अंतरिक्ष समेत कई बड़े समझौते हुए.

Advertisement

Heatwave Alert: आफत की गर्मी! दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान से MP तक लू, जानेें देशभर का मौसम

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 24 मई तक हीटवेव का असर रहेगा. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में गंभीर लू की चेतावनी जारी की गई है. राजस्थान में गर्म रातें भी लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी लू चलने की आशंका है.

अग्नि कॉम्बैट सिमुलेटर... वायुसेना पायलट एक साथ कई फाइटर जेट की ट्रेनिंग कर पाएंगे

भारतीय वायुसेना अपने पायलटों और सैन्य कमांडरों को युद्ध की चुनौतियों के लिए तैयार करने के लिए एक अत्याधुनिक सिमुलेटर खरीदने जा रही है. इस सिस्टम का नाम अग्नि है, जिसका पूरा नाम Air Combat, Ground Planning and Network Integrated है. यह मल्टी-डोमेन कॉम्बैट सिमुलेटर लड़ाकू विमानों के पायलटों को प्रशिक्षण देने लिए भी इस्तेमाल होगा.

अब शुक्र ग्रह की तैयारी... भारत के शुक्रयान पर जाएगा स्वीडन का यंत्र

भारत और स्वीडन ने अंतरिक्ष क्षेत्र में नया समझौता किया है. 17 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वीडन यात्रा के दौरान गोथेनबर्ग में दोनों देशों के बीच यह समझौता हुआ. स्वीडन का Venusian Neutrals Analyzer नाम का यंत्र ISRO के शुक्रयान-1 मिशन के ऑर्बिटर पर सवार होगा. यह यंत्र शुक्र ग्रह के वायुमंडल  की स्टडी करेगा.

Advertisement

IPL 2026 Highlights: चेन्नई को हराकर प्लेऑफ में पहुंची हैदराबाद, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी हुआ कन्फर्म

IPL में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ. एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पांच विकेट से जीत हासिल की. चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद को जीत के लिए 181 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 19 ओवर में हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में पहुंच गई.

PM मोदी को मिला नॉर्वे का सर्वोच्च सम्मान, दुनिया से मिलने वाला 32वां बड़ा अवॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक और बहुत बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. नॉर्वे ने पीएम मोदी को अपने सबसे बड़े और सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट से नवाजा है. यह पीएम मोदी को दुनिया से मिलने वाला 32वां बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान है. सम्मान मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की.  

स्ट्रे डॉग्स मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला, जानिए पिछले आदेश में क्या हुआ था

सुप्रीम कोर्ट आज स्ट्रीट डॉग्स से जुड़े मामले में अहम फैसला सुनाएगा. याचिकाओं में 11 अगस्त के पुराने आदेश में बदलाव की मांग की गई है. जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली बेंच ने 29 जनवरी को फैसला सुरक्षित रखा था. कोर्ट ने तब केंद्र, राज्यों, AWBI, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं, डॉग लवर्स और पीड़ित लोगों की दलीलें सुनी थीं.

Advertisement

Peddi Trailer: गांव वालों के लिए खेल के मैदान में उतरेंगे राम चरण, छुड़ाएंगे सबके छक्के, रिलीज हुआ पेड्डी का ट्रेलर

तेलुगू सुपरस्टार राम चरण की नई फिल्म पेड्डी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. पेड्डी में राम चरण एक नहीं, बल्कि तीन-तीन स्पोर्ट्स खेलते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनका नाम पेड्डी है, जो गांव वालों के लिए किसी मसीहे से कम नहीं. राम चरण की इस फिल्म की रिलीज डेट दो बार टलने के बाद अब ये फिल्म 4 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी.

West Bengal 7th Pay Commission: दूसरी कैबिनेट में ही लगी मोहर, शुभेंदु सरकार ने 20 लाख कर्मचारियों को दिया तोहफा

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में 7th Pay Commission के गठन को मंजूरी दे दी गई है. इस फैसले के बाद अब आने वाले दिनों में राज्य के 20 लाख अधिक कर्मचारियों की सैलरी में बंपर बढ़ोतरी का रास्ता साफ हो गया है. हालांकि अभी सरकार ने ये साफ नहीं किया है कि कर्मचारियों की सैलरी में कितना बढ़ोतरी होगी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement