खबरों के लिहाज से शनिवार का दिन काफी अहम रहा है. एक तरफ यूपी चुनाव के बीच पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया तो वहीं दूसरी तरफ देश में ओमिक्रॉन की वजह से तीसरी लहर की चेतावनी जारी की गई है. जानिए शनिवार शाम की पांच बड़ी खबरें-
1. UP+YOGI, बहुत है UPYOGI, गंगा एक्सप्रेस वे का शिलान्यास कर PM मोदी ने दिया नया नारा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज माफिया पर बुलडोजर चलता है, बुलडोजर तो गैर-कानूनी इमारत पर चलता है, लेकिन दर्द उसे पालने-पोसने वाले को होता है.इसीलिए आज यूपी की जनता कह रही है- 'UP+YOGI' बहुत है UPYOGI. उन्होंने कहा कि मेरठ में एक बाजार है सोतीगंज देश मे कहीं गाड़ी चोरी हो तो वहीं कटती थी, योगी जी ने उसपर भी बुलडोजर चलवा दिया.
2. 2022 की शुरुआत में आएगी कोरोना की तीसरी लहर, कमजोर होगी... लेकिन आएगी जरूर: एक्सपर्ट्स
राष्ट्रीय COVID-19 सुपरमॉडल समिति ने कहा है कि देश में अभी हर दिन लगभग 75,00 कोरोना मामले आ रहे हैं लेकिन ये आंकड़ा ओमिक्रॉन के चलते बहुत जल्द बढ़ सकता है. समिति के प्रमुख विद्यासागर ने कहा कि ओमिक्रॉन के चलते देश में कोरोना की तीसरी लहर आएगी लेकिन ये दूसरी लहर की तुलना में कम प्रभावी होगी.
वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसियों के दबाव के बाद अब भारत ने भी डोपिंग के खिलाफ सख्त कानून बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ा दिया है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार (18 दिसंबर) को ही लोकसभा में नेशनल एंटी डोपिंग बिल पेश किया है.
4. Indian Cricket: विवादों के बीच BCCI को झटका, बड़े अधिकारी ने दिया इस्तीफा
भारतीय क्रिकेट में इस वक्त कप्तानी को लेकर बवाल छिड़ा हुआ है. टीम के कप्तान और बोर्ड के बीच में बयानबाजी चल रही है. इस सबके बीच बोर्ड के एक बड़े अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है. विजय मर्चेंट ट्रॉफी से एक महीने पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ मेडिकल अधिकारी डॉक्टर अभिजीत साल्वी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.
5. पाकिस्तान: कराची में बड़ा धमाका, अब तक 12 लोगों की मौत, 13 घायल
दक्षिणी पाकिस्तान के कराची में एक सीवेज सिस्टम में आज जोरदार गैस विस्फोट हुआ. इस दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए. मलबे में कई अन्य के दबे होने की आशंका भी है. पुलिस और एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी है. पुलिस प्रवक्ता सोहेल जोखियो ने बताया कि ये विस्फोट शहर के शेरशाह इलाके में एक बैंक की इमारत के नीचे सीवर में गैस जमा होने के चलते हुआ है.