scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 18 अगस्त, 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 18 अगस्त, 2024 की खबरें और समाचार: कोलकाता रेप और हत्याकांड मामले पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सख्त कदम उठाया है. सूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने एक गांव पर हमला कर महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 85 लोगों की हत्या कर दी.

Advertisement
X
आज की पांच अहम खबरें
आज की पांच अहम खबरें

कोलकाता रेप केस मामले में केंद्र सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है. गृह मंत्रालय ने अब सभी राज्यों के पुलिस बलों को ‘‘हर दो घंटे’’ में स्थिति रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. साउथ ईस्ट दिल्ली इलाके में एक मर्सिडीज कार चालक ने एक साइकल सवार को जोरदार टक्कर मारी जिसमें साइकिल सवाल की मौत हो गई है. सूडान में अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने एक गांव पर हमला कर महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 85 लोगों की हत्या कर दी. इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा काल लगेगा जरूर. लेकिन पृथ्वी लोक पर इसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-

'लॉ एंड ऑर्डर पर हर 2 घंटे में गृह मंत्रालय को भेजें रिपोर्ट', डॉक्‍टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र का राज्‍यों को निर्देश
कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार, अब सभी राज्यों को अपने कानून व्यवस्था की जानकारी गृह मंत्रालय को हर 2 घंटे पर देनी होगी.राज्यों में बढ़ रहे अपराध को देखते हुए गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है और सभी राज्यों को आदेश जारी किए हैं.

दिल्ली के आश्रम इलाके में मर्सिडीज चालक ने साइकिल सवार को रौंदा, पीड़ित की मौत, आरोपी कार समेत फरार
राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. साउथ-ईस्ट दिल्ली के आश्रम इलाके में एक मर्सिडीज कार चालक ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार की तुरंत मौत हो गई.हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार हो गया. मृतक साइकिल सवार की पहचान राजेश के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार की तलाश में जुटी है. फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.

Advertisement

जंग का मैदान बना गांव, इस देश के बागी अर्धसैनिक बलों ने अपने ही 85 नागरिकों को मार डाला
सूडान से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां शनिवार को अर्धसैनिक समूह के लड़ाकों ने एक गांव पर हमला बोला जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 85 लोगों की हत्या कर दी गई. घरों में आग लगा दी गई और जमकर तोड़फोड़ हुई. अधिकारियों ने बताया कि पिछले 18 महीने से चल रहे संघर्ष की ये सबसे खतरनाक घटना है. सूडान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के इस हमले में 150 से अधिक ग्रामीण घायल हुए हैं.

रक्षाबंधन को लेकर आई गुड न्यूज, राखी पर नहीं होगा भद्रा का असर, जानें क्या है शुभ मुहूर्त
इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा. यह पवित्र पर्व श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाई की रक्षा के लिए उनके कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई बसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं. राजसूय यज्ञ के समय द्रौपदी ने भगवान कृष्ण को रक्षा सूत्र के रूप में अपने आंचल का टुकड़ा बांधा था. तभी से बहनों द्वारा भाई को राखी बांधने की परंपरा चली आ रही है.

Advertisement

छत्तीसगढ़: बलौदाबाजार सतनामी हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, विरोध में सड़कों पर उतरे समर्थक 
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार शहर में सतनामी समुदाय के आंदोलन के दौरान 10 जून को हुई हिंसा के सिलसिले में शनिवार को कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है. बलौदाबाजार के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि यादव को दुर्ग जिले में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. पुलिस की कार्रवाई की खबर फैलने के बाद यादव के कई समर्थक दुर्ग के भिलाई नगर इलाके में उनके आवास के बाहर एकत्र हुए और नारेबाजी की.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement