scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 नवंबर 2022 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

आज सुबह की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 नवंबर 2022 की खबरें और समाचार: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जन्मदिन पर मंदिर के आकार का केक काटा. इस घटना के बाद अब एमपी में सियासी बवाल मच गया है. BJP ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया है. वहीं, बिहार के मोतिहारी में दिल्ली में ज्यादा प्रदूषण देखा गया है. यहां AQI 434 पहुंच गया है.

Advertisement
X
जन्मदिन पर केक काटते कमलनाथ.
जन्मदिन पर केक काटते कमलनाथ.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जन्मदिन पर मंदिर के आकार का केक काटा. इस घटना के बाद अब एमपी में सियासी बवाल मच गया है. BJP ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया है. वहीं, बिहार के मोतिहारी में दिल्ली में ज्यादा प्रदूषण देखा गया है. यहां AQI 434 पहुंच गया है. पढ़ें गुरुवार सुबह की टॉप 5 खबरें...

1. कमलनाथ ने जन्मदिन पर मंदिर के आकार का काटा केक, मचा बवाल, BJP बोली- ये हिंदुओं का अपमान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया. शिवराज चौहान ने कहा, कांग्रेसियों का भगवान की भक्ति से कोई लेना-देना ही नहीं है, यह बगुला भगत हैं. इनकी पार्टी कभी श्रीराम मंदिर का विरोध करती थी. आप केक पर बना हनुमान जी रहे हैं और फिर केक काट भी रहे हैं.

2. G-20: 10 साल में डिजिटल क्रांति...रूस-यूक्रेन को सख्त संदेश, ऐसा रहा पीएम मोदी का दौरा

दो दिन के G-20 सम्मेलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत आ गए हैं. इस सम्मेलन के दौरान पीएम द्वारा दुनिया के कई बड़े नेताओं से मिला गया, अंतरराष्ट्रीय मंच पर कई मुद्दों पर विस्तार से बात की गई और पूरी दुनिया को एक बड़ा संदेश देने का भी प्रयास हुआ. पीएम मोदी ने इस सम्मेलन में डिजिटल क्रांति पर जोर दिया तो वहीं दूसरी तरफ रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी भारत के स्टैंड को स्पष्ट करने का काम किया.

Advertisement

3. हथियार, फोन, कपड़े... श्रद्धा मर्डर से जुड़े सवाल, जिनकी पहेली में उलझ गई दिल्ली पुलिस

श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब की पुलिस हिरासत आज खत्म हो रही है, लेकिन ऐसे कई सवालों के जवाब अबतक पुलिस को नहीं मिले हैं. इस केस में पुलिस को अबतक हथियार, मोबाइल, कपड़े समेत कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है. ऐसे में कई सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब पुलिस के पास नहीं हैं.

4. प्रदूषण से बेहाल बिहार, मोतिहारी में 434 पहुंचा AQI, जानें UP-दिल्ली का हाल

वैसे तो प्रदूषण के कारण देश की राजधानी दिल्ली बदनाम है लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार का हाल-बेहाल है. बिहार के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति आज (17 नवंबर) भी चिंताजनक बनी हुई है. दिल्ली की बात करें तो यहां के प्रदूषण का हाल कुछ बेहतर है. हालांकि ये अभी भी खराब श्रेणी में है. वहीं, उत्तर प्रदेश में वायु गुणवत्ता सूचकांका 'संतोषजनक' से 'मध्यम' के बीच है.

5. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऋषि सुनक ने भारत से ट्रेड डील पर कही ये बात

इंडोनेशिया के बाली में आयोजित हो रही जी-20 समिट के दौरान एक अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि वह भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन इसके लिए थोड़ा समय चाहते हैं, जिससे डील को ठीक तरह से किया जाए. ऋषि सुनक ने कहा कि उनका एक ही नजरिया है कि जल्दबाजी के चक्कर में गुणवत्ता की कुर्बानी नहीं दी जा सकती है.

Advertisement
Advertisement