scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 15 सितंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा केजरीवाल रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने ऐलान किया कि वह दो दिनों के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया है.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल (Image: X/@AAP)
अरविंद केजरीवाल (Image: X/@AAP)

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा केजरीवाल रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने ऐलान किया कि वह दो दिनों के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया है. पढ़िए रविवार शाम की 5 बड़ी खबरें...



सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा केजरीवाल रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने ऐलान किया कि वह दो दिनों के बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे. उनकी इस घोषणा ने सभी को चौंका दिया है. हालांकि सूत्रों की मानें तो केजरीवाल के इस्तीफे का यह ऐलान अचानक नहीं हुआ है बल्कि उन्होंने जेल में ही पद छोड़ने का फैसला कर लिया था.



दिल्ली के अगले सीएम के रूप में आतिशी का नाम सामने आने पर उन्होंने काफी घुमाकर जवाब दिया और स्पष्ट कुछ भी कहने से बचती दिखीं. उन्होंने कहा कि जो हमारे क्रिटिक्स हैं, जो दूसरे पार्टी के लोग हैं. वह हमारी पार्टी को टूटा हुआ बताना चाहते हैं. भरोसा का मतलब किसी एक पार्टी ने देश को दिखाया है तो वो आप ने दिखाया है.

Advertisement



केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है. बिट्टू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश का नंबर वन आतंकी बताया है. केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने कहा, 'राहुल गांधी ने सिखों को बांटने की कोशिश की है, सिख किसी पार्टी से जुड़ा नहीं है और यह चिंगारी लगाने की कोशिश है, राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं.' बिट्टू ने ये विवादित बातें राहुल गांधी के अमेरिका में सिखों को लेकर दिए बयान को लेकर कही हैं.

अमेरिका में राहुल गांधी की टीम द्वारा आजतक के पत्रकार रोहित शर्मा के साथ बदसलूकी किए जाने के मामले में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने खेद जताया है और इस पूरी घटना पर माफी मांगी है. उन्होंने रोहित को कॉल करके डलास की घटना पर ​अपनी निराशा व्यक्त की और उनसे औपचारिक माफी मांगी. उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस घटना की जांच करवाएंगे और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करेंगे. सैम पित्रोदा ने प्रेस की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वह पत्रकारों पर इस तरह के हमले बर्दाश्त नहीं करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए दावा ठोक दिया है. अनिल विज ने अपनी वरिष्ठता व्यक्त करते हुए पार्टी से सीएम पद की मांग की. अनिल विज ने कहा कि मैं हरियाणा में बीजेपी का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं. मैंने छह बार चुनाव लड़ा है. मैंने पार्टी से कभी कुछ नहीं मांगा. लेकिन लोगों की मांग पर मैं इस बार अपनी वरिष्ठता के आधार पर सीएम पद के लिए दावा करूंगा.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement