scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 12 नवंबर 2024 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार

Aaj Ki Taza Khabar: मणिपुर में 11 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद तनाव बढ़ गया है. इसके विरोध में कुकी संगठन ने बंद बुलाया है. वहीं, जिरीबाम जिले में कर्फ्यू लगाने तक की नौबत आ गई है. इस बीच इंडिया कॉकस के हेड माइक वॉल्ट्ज को ट्रंप का नया NSA चुना गया है. वॉल्ट्ज चीन के कट्टर आलोचक रहे हैं.

Advertisement
X
UPPSC Candidates Protest in Prayagraj
UPPSC Candidates Protest in Prayagraj

मणिपुर में 11 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद तनाव बढ़ गया है. इसके विरोध में कुकी संगठन ने बंद बुलाया है. वहीं, जिरीबाम जिले में कर्फ्यू लगाने तक की नौबत आ गई है. इस बीच इंडिया कॉकस के हेड माइक वॉल्ट्ज को ट्रंप का नया NSA चुना गया है. वॉल्ट्ज चीन के कट्टर आलोचक रहे हैं. पढ़ें, मंगलवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...

1. मणिपुर में 11 उग्रवादियों के मारे जाने के बाद तनाव, कुकी संगठन ने बुलाया बंद, जिरीबाम जिले में कर्फ्यू

हमले का सीआरपीएफ और पुलिस ने जमकर जवाब दिया और 40-45 मिनट की भारी गोलीबारी के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया. गोलीबारी बंद होने के बाद क्षेत्र की तलाशी ली गई तो हथियार और गोला-बारूद (3 एके, 4 एसएलआर, 2 इंसास, 01 आरपीजी, पंप एक्शन गन, बीपी हेलमेट और मैगजीन) के साथ सशस्त्र आतंकवादियों के 11 शव बरामद किए गए.

2. इंडिया कॉकस के हेड माइक वॉल्ट्ज होंगे ट्रंप के नए NSA, चीन के रहे हैं कट्टर आलोचक

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज कर चुके डोनाल्ड ट्रंप धीरे-धीरे अपनी टीम का गठन करने में जुटे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने माइक वॉल्ट्ज को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बनाया है.अमेरिकी सीनेट में इंडिया कॉकस के प्रमुख वॉल्ट्ज अमेरिका की मजबूत डिफेंस स्ट्रैटेजी की वकालत करते हैं. वह देश की सुरक्षा को और मजबूत करने के ट्रंप के वादों के पुरजोर हिमायती हैं. माइक वॉल्ट्ज रूस-यूक्रेन युद्ध और मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चल रहे युद्ध के बीच अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं.

Advertisement

3. महाराष्ट्र: 'समय आ गया है कि फडणवीस की सत्ता की गर्मी निकाल दी जाए', उखड़ गए नाना पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) के प्रमुख नाना पटोले ने भारतीय जनता पार्टी को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने महाराष्ट्र के अकोला में अपनी स्पीच में कहा, 'बीजेपी को कुत्ता बनाने का वक्त आया है. अब बीजेपी को इस महाराष्ट्र से हटाने का वक्त आ गया है. झूठ का पुलिंदा लेकर सत्ता में आई इस पार्टी को अब उसकी जगह दिखाने का वक्त आ गया है. उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में फडणवीस खुद को भगवान समझते है. इसलिए समय आ गया है कि इनकी सत्ता की गर्मी निकाल दी जाए, इनको इनकी जगह दिखा दी जाए.

4. नहीं थमा UPPSC के खिलाफ अभ्यर्थ‍ियों में आक्रोश, प्रयागराज में आज भी जारी रहेगा आंदोलन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ आंदोलित अभ्यर्थ‍ियों में आक्रोश चरम पर है. अभ्यर्थियों के आंदोलन के मद्देनजर आयोग कार्यालय के बाहर का इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) भी तैनात की गई है. आज सुबह 10 बजे के बाद एक बार फिर आयोग कार्यालय के बाहर भारी भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है.

Advertisement

5. विस्तारा का आखिरी सफर, अहमदाबाद से दिल्ली की उड़ान... रन-वे पर कर्मचारियों ने कहा अलविदा

टाटा ग्रुप (Tata Group) की एयरलाइन कंपनी विस्तारा का एअर इंडिया में मर्जर हो गया है. इससे पहले सोमवार 11 नवंबर 2024 को Vistara ने अपनी आखिरी उड़ान भरी और बाय-बाय कह दिया. इस बीच एयरपोर्ट कर्मचारियों ने एक जुट होकर रन-वे पर अलग अंदाज में एयरलाइंस को अलविदा कहा. विस्तारा ने अपनी आखिरी उड़ान (Vistara Last Flight) अहमदाबाद से दिल्ली (Ahmedabad-Delhi) के लिए भरी थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement