महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर पहुंचने के साथ ही महायुति और महा विकास अघाड़ी के नेताओं के बीच एक दूसरे पर जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं. हरियाणा की अनुमानित 2.8 करोड़ आबादी में से 1.98 करोड़ लोग यानी कि करीब 70 प्रतिशत लोग बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) श्रेणी में आते हैं. महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. लेकिन दोनों राज्यों के चुनाव में एक नारा सबसे ज्यादा चर्चा में है और वो है 'बंटेंगे तो कटेंगे.' ये नारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है, जिसका समर्थन अब पीएम मोदी भी अपनी रैलियों में कर रहे हैं. इजरायल के पेजर हमले में घायल हुए लेबनान में ईरान के राजदूत जल्द बेरूत लौट सकते हैं. पढ़ें मंगलवार की पांच बड़ी खबरें...
1. गद्दार कहे जाने पर भड़के CM एकनाथ शिंदे, काफिला रोक कांग्रेस नेता के कार्यालय में पहुंचे, दी नसीहत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर पहुंचने के साथ ही महायुति और महा विकास अघाड़ी के नेताओं के बीच एक दूसरे पर जुबानी हमले भी तेज हो गए हैं. महायुति और एमवीए के बीच तीखी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की बानगी सोमवार को मुंबई के चांदीवली इलाके में देखने को मिली. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफिला देर रात इस इलाके से गुजर रहा था. चांदीवली विधानसभा क्षेत्र से एमवीए की ओर से कांग्रेस नेता नसीम खान चुनाव लड़ रहे हैं.
2. हरियाणा की 70% आबादी BPL कैटेगरी में, बीते 2 साल में 70 लाख लोग हुए गरीब, अब सरकार करेगी जांच
हरियाणा की अनुमानित 2.8 करोड़ आबादी में से 1.98 करोड़ लोग यानी कि करीब 70 प्रतिशत लोग बीपीएल (गरीबी रेखा के नीचे) श्रेणी में आते हैं. दरअसल, बीपीएल श्रेणी में आने वाले लोगों को राज्य सरकार के कई लाभ मिलते हैं. जिसमें प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज (गेहूं/बाजरा) मुफ्त में दिया जाता है. इसके अलावा हर महीने 40 रुपये में दो लीटर सरसों का तेल और 13.5 रुपये में 1 किलो चीनी प्रति बीपीएल कार्ड दिया जाता है.
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. लेकिन दोनों राज्यों के चुनाव में एक नारा सबसे ज्यादा चर्चा में है और वो है 'बंटेंगे तो कटेंगे.' ये नारा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है, जिसका समर्थन अब पीएम मोदी भी अपनी रैलियों में कर रहे हैं. लेकिन विपक्ष इसपर हमलावर है. खासकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी हर चुनावी रैली में योगी के इस नारे को संविधान के खिलाफ बता रहे हैं और बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं. लेकिन अब योगी आदित्यनाथ ने भी खड़गे पर बड़ा पलटवार किया है.
4. ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर SP की गाड़ी का कटा 2 हजार का चालान, ITMS कैमरे में कैद हुई घटना
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की गाड़ी ने सिग्नल तोड़ा और तुरंत ही उनका 2000 रुपये का चालान काट गया. यह घटना ITMS के कैमरे में कैद हो गई और चालान की सूचना एसपी के मोबाइल पर भी आई.
इजरायल के पेजर हमले में घायल हुए लेबनान में ईरान के राजदूत जल्द बेरूत लौट सकते हैं. मंगलवार को ईरान की तरफ से जारी तस्वीरों में लेबनान में ईरान के राजदूत, मोजतबा अमानी और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची मुलाकात करते नजर आए. तस्वीरों में अमानी की चोटिल आंख और हाथ पर बंधी पट्टी नजर आ रही है.