महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक नया सरकारी आदेश जारी किया है, जिसे लेकर सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग के तहत मुस्लिम समुदाय को मिलने वाले लाभ अब समाप्त कर दिए गए हैं. इस आदेश के तहत मुस्लिम समुदाय को SEBC श्रेणी के अंतर्गत मिलने वाले सभी लाभ लागू नहीं होंगे.