scorecardresearch
 

यूनिफॉर्म पहनकर नहीं आया छात्र, टीचर ने इतना पीटा कि बच्चे के शरीर से बहने लगा खून

महाराष्ट्र के पुणे में यूनिफॉर्म नहीं पहनकर स्कूल आने पर एक टीचर ने छठी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को बुरी तरह पीट दिया. टीचर की पिटाई से छात्र के शरीर से खून बहने लगा और वो घायल हो गया. अब बच्चे के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. राज ठाकरे की पार्टी ने भी इस स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

Advertisement
X
यह मेटा एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है
यह मेटा एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर है

महाराष्ट्र के पुणे में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. स्कूल यूनिफॉर्म नहीं पहनकर आने पर एक प्राइवेट स्कूल में बच्चे को इस कदर पीटा गया कि उसके शरीर से खून बहने लगा. 

एक अधिकारी ने कहा कि पुणे पुलिस ने शनिवार को निजी स्कूल में कक्षा 6 के एक छात्र की पिटाई करने और उसे घायल करने के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक लड़के के पिता की शिकायत के आधार पर, स्वारगेट पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 (2) चोट पहुंचाना) और किशोर न्याय अधिनियम 2015 (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था.

उन्होंने बताया कि यह घटना 27 सितंबर को शहर के महर्षिनगर इलाके के एक निजी स्कूल में हुई थी. एफआईआर के मुताबिक, आरोपी शिक्षक संदेश भोसले ने स्कूल शर्ट नहीं पहनने पर छात्र की पिटाई की. इससे लड़के को चोटें आईं और खून बहने लगा.

अधिकारी ने बताया कि शिक्षक को नोटिस जारी किया गया है.  इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement