scorecardresearch
 

मुंबई महानगरपालिका में डर का माहौल, महिला कर्मचारी बोली-पीछा कर मानसिक रूप से किया परेशान

मुंबई महानगरपालिका की महिला कर्मचारी ने क्लास वन अधिकारी पर पीछा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत के बाद आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है. मुंबई पुलिस के मुताबिक अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
X
मुंबई महानगरपालिका में हड़कंप.(Photo: Representational)
मुंबई महानगरपालिका में हड़कंप.(Photo: Representational)

मुंबई में महिला सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मुंबई महानगरपालिका की एक महिला कर्मचारी ने उसी विभाग के एक पुरुष क्लास वन अधिकारी पर पीछा करने और धमकी देने का आरोप लगाया है. शिकायत मिलने के बाद आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़ित महिला कर्मचारी ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर रहा था. इस कारण वह लगातार मानसिक रूप से परेशान थी और खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थी.

यह भी पढ़ें: मुंबई टेक्नो कॉन्सर्ट मौत मामला, आयोजक को मिली जमानत, तीन आरोपियों को राहत नहीं

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकाने की कोशिश की, जिससे वह भय और तनाव में रहने लगी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर आजाद मैदान पुलिस ने 5 अप्रैल को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 78 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है. इन धाराओं में पीछा करने यानी स्टॉकिंग और आपराधिक धमकी देने से जुड़े अपराध शामिल हैं.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच को प्राथमिकता दी जा रही है. पुलिस टीम उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

जांच जारी, गिरफ्तारी नहीं

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हालांकि, जांच युद्ध स्तर पर जारी है और हर पहलू की जांच की जा रही है.

अधिकारियों ने बताया कि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement