सैन्य ऑपरेशन और युद्धकालीन परिस्थितियों में नियुक्ति के दौरान शहीद होने वाले सुरक्षाबलों और सेना के जवानों के परिवार को दी जाने वाली आर्थिक मदद को बढ़ाने का फैसला महाराष्ट्र सरकार ने किया है.अब सहायता राशि 25 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने का फैसला किया गया है. महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बात की जानकारी दी है.
Maharashtra Chief Minister's Office: State Cabinet has decided to increase the financial help to the families of martyred soldiers (who lost their lives in war, war like situation, & internal security duty) to Rs 1 crore from Rs 25 lakh. (file pic)
— ANI (@ANI)
फडणवीस सरकार के इस फैसले के बाद सैन्य ऑपरेशन, युद्धकालीन परिस्थितियों में नियुक्ति और आंतरिक सुरक्षा के दौरान शहीद होने वाले सुरक्षाबलों व सेना के जवानों के परिवार वालों को 25 लाख रुपए की बजाय अब एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. गौरतलब है कि सीएमओ ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को पास करते हुए शहीदों के परिवार वालों की आर्थिक सहायता राशि को बढ़ाने का फैसला किया है.