scorecardresearch
 

अपना ही रिकॉर्ड को तोड़ने को समंदर में उतरी नन्हीं 'जलपरी'

उदयपुर की गौरी खार डंडा से गेटवे ऑफ इंडिया तक की दूरी को तैर कर करेगी. 48 किलोमीटर की दूरी तैर कर पूरी करने वाली गौरी किसी जलपरी से कम नही है.

Advertisement
X
गौरी सिंघवी
गौरी सिंघवी

राजस्थान के उदयपुर गौरी सिंघवी मंगलवार को समुद्र की लहरों में अपनी मंजिल ढूंढने निकल पड़ी है. समुद्र में एक मिसाल कायम करने को तैयार गौरी मंगलवार की सुबह करीब 48 किलोमीटर की दूरी तय करने को निकल चुकी है.

उदयपुर की गौरी खार डंडा से गेटवे ऑफ इंडिया तक की दूरी को तैर कर करेगी. 48 किलोमीटर की दूरी तैर कर पूरी करने वाली गौरी किसी जलपरी से कम नही है. वह मंगलवार की सुबह अपने इस सफर पर निकल भी चुकी है.

बता दें कि वह मार्च 2017 में भी ऐसा कर चुकी है. वह मुंबई के वरली कोलीवाडा से गेट वे ऑफ इंडिया तक समुद्र यात्रा तैरकर करने वाली पहली महिला बन चुकी है.

उदयपुर की गौरी को हमेशा से तैरने का शौक रहा है. अब वह इंग्लिश जलग्रीवा और अरब सी में तैरना चाहती है. 

Advertisement

खुद का रिकॉर्ड तोड़ने की इच्छा

चौदह साल की गौरी घंटो तक ठंडे पानी में तैरा करती थी. उसने पहले वरली कोलीवाडा से गेट वे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की दूरी तय की थी. अब वह खुद का रिकॉर्ड तोड़ना चाहती थी. इसलिए वह अब 48 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है.

Advertisement
Advertisement