scorecardresearch
 

'आपको स्थायी डिप्टी CM कहा जाता है... आप एक दिन मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे', अजित पवार से बोले फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में अपने संयुक्त संबोधन के लिए राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर विधानसभा में बहस का जवाब दे रहे थे. अजित पवार की ओर मुखातिब होते हुए फडणवीस ने कहा, 'आपको 'स्थायी डिप्टी सीएम' कहा जाता है लेकिन मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं, आप एक दिन सीएम बनेंगे.'

Advertisement
X
डिप्टी सीएम अजित पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो: PTI)
डिप्टी सीएम अजित पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो: PTI)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि वह और उनके डिप्टी अजित पवार और एकनाथ शिंदे 24/7 शिफ्ट में काम करेंगे. फडणवीस ने कहा, 'अजित पवार सुबह काम करेंगे क्योंकि वह जल्दी उठते हैं. मैं दोपहर 12 बजे से आधी रात तक ड्यूटी पर रहूंगा और पूरी रात...आप सभी जानते हैं कौन रहेगा'. देवेंद्र फडणवीस का इशारा एकनाथ शिंदे की ओर था जो देर तक काम करने के लिए जाने जाते हैं.

देवेंद्र फडणवीस नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों में अपने संयुक्त संबोधन के लिए राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर विधानसभा में बहस का जवाब दे रहे थे. अजित पवार की ओर मुखातिब होते हुए फडणवीस ने कहा, 'आपको 'स्थायी डिप्टी सीएम' कहा जाता है लेकिन मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं, आप एक दिन सीएम बनेंगे.'

सीएम पद की महत्वाकांक्षाओं को लेकर मुखर रहे हैं अजित

अजित पवार ने 5 दिसंबर को छठी बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. एनसीपी नेता, जो अपनी मुख्यमंत्री पद की महत्वाकांक्षाओं के बारे में मुखर रहे हैं, ने 2023 में शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को विभाजित कर दिया था और भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में शामिल हो गए थे.

पार्टी का नाम और उसका चिन्ह 'घड़ी' दोनों ही अजित पवार के गुट को मिल गया. अजित पवार के चाचा और अनुभवी नेता शरद पवार अब विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी का हिस्सा हैं जिसमें उनकी पार्टी एनसीपी (एसपी) सहित कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) शामिल हैं.

Advertisement

विधानसभा चुनावों में अजित ने की वापसी

लोकसभा चुनावों में बड़ी हार के बाद, जिसमें एनसीपी को सिर्फ एक सीट मिली थी, अजीत पवार की पार्टी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में जबरदस्त वापसी की है. एनसीपी 57 निर्वाचन क्षेत्रों में से 41 पर जीती है. बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के महायुति गठबंधन ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 230 से अधिक सीटें जीतीं, जबकि एमवीए केवल 46 सीटें हासिल कर सका.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement