सेंट्रल इंडिया के माओवादी आंदोलन के पूर्व नेता मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने करीब चार दशक तक चलाए गए हथियारबंद संघर्ष को छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया पिछले साल 15 अक्टूबर 2025 को किया था. गढ़चिरोली में भूपति ने 60 माओवादी कैडरों के साथ आत्मसमर्पण किया था. गढ़चिरोली में उनके खिलाफ 70 से अधिक मामले दर्ज थे, जो उनकी आंदोलन में एक्टिव रोल को दर्शाते हैं.
70 साल के भूपति ने अपनी कई सालों की संघर्ष भरी जिंदगी का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि अपने साथियों को एक-एक कर मरते देखना बहुत ही दुखद था. नवंबर 2024 में उन्होंने माओवादी संगठन के टॉप लीडरशिप से साफ कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में हथियारबंद संघर्ष अब प्रैक्टिकल नहीं रह गया है. उनका मानना है कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थिति में हथियारबंद संघर्ष का रास्ता अब बंद हो चुका है.
भूपति ने बताया कि उन्होंने 43 साल जंगलों में बिताए और 15 सालों बाद पहली बार बिजली देखी. उन्होंने साफ किया कि उनकी लड़ाई पुलिस से नहीं, बल्कि व्यवस्था के खिलाफ थी. उनकी राय में जब तक समाज में एक्सप्लोइटेशन बना रहेगा, तब तक लोग क्रांति की ओर कदम बढ़ाएंगे. इसलिए व्यवस्था को सुनिश्चित करना चाहिए कि नक्सलवाद की आवश्यकता ही न पड़े.
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 2013 के बाद गढ़चिरोली में माओवादी संगठन में नई भर्ती नहीं हुई क्योंकि संगठन जनता से कट चुका था, जो अंत की ओर जाने का संकेत था.
यह भी पढ़ें: बस्तर में 1.61 करोड़ के इनामी 51 नक्सलियों का सरेंडर, हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
तेलंगाना के पेद्दापल्ली में ब्राह्मण परिवार में जन्मे भूपति ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट से पढ़ाई की और कभी चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का सपना देखा था. लेकिन सामाजिक और पारिवारिक संघर्ष ने उन्हें छात्र राजनीति और फिर माओवादी आंदोलन की ओर मोड़ दिया.
उन्होंने साफ किया कि वे अपनी पॉलिटिकल आइडियोलॉजी नहीं छोड़ रहे, केवल हथियार त्याग रहे हैं. अब वे मुख्यधारा में रहकर देश की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति को बेहतर समझना चाहते हैं. अंत में उन्होंने अपने माओवादी साथियों से भी अपील की कि वे हकीकत को स्वीकार कर हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आएं, ताकि समावेशी विकास की राह बन सके.