गुरुवार को मध्य प्रदेश के भिंड में वायुसेना के विमान के साथ बड़ा हादसा हुआ. मिराज 2000 विमान में तकनीकि खराबी आने की वजह से वो क्रैश गया है. हालांकि, पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष ने खुद को बचा लिया. लेकिन मामूली चोटें आईं हैं. इस मामले में इनक्वारी के ऑर्डर दे दिए गए हैं, ताकि पता चल सके विमान हादसे का शिकार कैसे हो गया. क्रैश होने के बाद प्लेन में आग लग गई. ग्वालियर के महाराजपुरा एयरबेस से विमान ने उड़ान भरी थी. इस पूरे वाक्या को आस-पास के लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया. देखें वीडियो.