scorecardresearch
 

MP विधानसभा चुनाव 2018 : बिजावर सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्ज़ा

बिजावर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गुड्डन भैया पुष्पेंद्र नाथ पाठक और कांग्रेस के शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा के बीच मुकाबला था. लेकिन इन दोनों प्रत्याशियों को छोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार ने जीत दर्ज की. उन्हें 67623 वोट मिले.

Advertisement
X
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 : बिजावर
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 : बिजावर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. बिजावर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गुड्डन भैया पुष्पेंद्र नाथ पाठक और कांग्रेस के शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा के बीच मुकाबला था. लेकिन इन दोनों प्रत्याशियों को छोड़ते हुए समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार ने जीत दर्ज की. उन्हें 67623 वोट मिले.

2013 में यहां पुष्पेंद्रनाथ पाठक गुड्डन विधायक थे. पिछले चुनाव में उन्होंने राजेश शुक्ला को चुनाव हराया था. चूंकि गुड्डन पाठक विधानसभा क्षेत्र के बाहर के होने के कारण उन्हें कमजोर प्रत्याशी माना जा रहा था. लेकिन गुड्डन पाठक ने न केवल राजेश शुक्ला को 10 हजार 379 मतों से पराजित किया बल्कि उन्होंने इस विधानसभा से 50 हजार से अधिक मत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था.

देखा जाए तो यह विधानसभा सीट 2003, 2008 और 2013 से बीजेपी के पास रही है. लेकिन हर बार नए चेहरे के साथ. यहां 2003 में जितेन्द्र सिंह बुंदेला जीतकर आए थे. इसके बाद पार्टी ने 2008 में यहां से आशा रानी को टिकट दिया था. जो यहां से जीतने में कामयाब रही थी. उनके बाद 2013 में बीजेपी ने पुष्पेन्द्र नाथ पाठक को टिकट मिला और वो जीतकर भी आए.

Advertisement

2013 में विधानसभा की क्या थी तस्वीर

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 35 सीट अनुसूचित जाति जबकि 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. 148  गैर-आरक्षित सीटें हैं. 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 165 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि कांग्रेस को 58 सीटों से ही संतोष करना पड़ा था. वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 4 जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी.

कितने लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग...

निर्वाचन आयोग के मुताबिक 2013 में मध्य प्रदेश में कुल 4,66,36,788 मतदाता थे जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 2,20,64,402 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,45,71,298 और अन्य वोटर्स 1088 थे. 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था.

वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी....

निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस बार मध्य प्रदेश में 75.05 फीसदी मतदान हुआ. जबकि 2013 में 72.07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले करीब 4 फीसदी बढ़कर 74.03 प्रतिशत रहा. 2013 में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 70.11 प्रतिशत रहा था.

इसके पहले कैसा रहा है वोटिंग का प्रतिशत...

1990 में स्व. सुंदरलाल पटवा के नेतृत्व में भाजपा मैदान में उतरी और 4.36 फीसदी वोट बढ़ गए. तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद 1993 में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव में उतरी तो 6.03 प्रतिशत मतदान बढ़ा और बीजेपी की पटवा सरकार हार गई थी.

Advertisement

वहीं, 1998 में वोटिंग प्रतिशत 60.22 रहा था जो 1993 के बराबर ही था. उस वक्त दिग्विजय सिंह की सरकार बनी. लेकिन 2003 में उमा के नेतृत्व में भाजपा सामने आई और दिग्विजय सिंह की 10 साल की सरकार सत्ता से बाहर हो गई. उस वक्त भी 7.03 प्रतिशत वोट बढ़े थे.

To get latest update about Madhya Pradesh elections SMS MP to 52424 from your mobile . Standard  SMS Charges Applicable

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement