scorecardresearch
 

बीमार पत्नी को खाट पर ही पैदल लेकर अस्पताल के लिए मीलों चलने को विवश पति

मामला साहिबगंज के बोरियो प्रखंड के पोखरिया पहाड़ का है. मरीज दोरदो पहाड़िया की पत्नी बुधनी पहाड़िन (60) बुखार से तप रही थी. इसके अलावा काफी कमजोरी भी थी उसे. परिजन अपने स्तर पर गाड़ी के लिए काफी प्रयास किए. हालांकि सड़क खराब रहने के चलते उसे वाहन नही मिक सका.

Advertisement
X
बीमार पत्नी को खाट पर ही पैदल लेकर अस्पताल के लिए मीलों चलने को विवश पति
बीमार पत्नी को खाट पर ही पैदल लेकर अस्पताल के लिए मीलों चलने को विवश पति

ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगो को कभी सड़क खराब की दुहाई तो कभी जानकारी के अभाव में स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओ से लोगो को वंचित रहना पड़ता है. समय पर एंबुलेंस नही मिलने पर परिजन पैदल ही खाट पर या बांस के सहारे मरीज को अस्पताल लेकर पहुँचने को विवश हो जाते हैं. ऐसा ही मामला सोमवार को सदर अस्पताल में देखने को मिला है. 

मामला साहिबगंज के बोरियो प्रखंड के पोखरिया पहाड़ का है. मरीज दोरदो पहाड़िया की पत्नी बुधनी पहाड़िन (60) बुखार से तप रही थी. इसके अलावा काफी कमजोरी भी थी उसे. परिजन अपने स्तर पर गाड़ी के लिए काफी प्रयास किए. हालांकि सड़क खराब रहने के चलते उसे वाहन नही मिक सका. इसके चलते परिजन खाट पर ही महिला को लेकर मीलों चलकर सदर अस्पताल पहुंचे. 

महिला के पति ने बताया कि सड़क खराब रहने के चलते वहां एंबुलेंस नही जाती है. इसके चलते ग्रामीणों को अस्पताल आने जाने में काफी परेशानियों से जूझना पड़ता है. वही पति ने यह भी बताया कि महिला काफी दिनों से बीमार चल रही है. गुरुवार को भी सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. यहां से घर जाने के बाद फिर तबियत बिगड़ने लगी. सुबह का इंतज़ार था. सुबह होते हुए वाहन नही मिलने से खाट पर ही अस्पताल लेकर आना पड़ा. इसके चलते काफी परेशानी हुई है. उधर डॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार ने उक्त महिला मरीज को टीबी होने की संभावना जताया है. हालांकि उन्होंने बताया कि महिला को खून की भी कमी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement