scorecardresearch
 

जमशेदपुर में 21 कोरोना मरीज ठीक, झारखंड में पहली बार एक साथ इतने संक्रमित हुए स्वस्थ

जमशेदपुर में गुरुवार को पहली बार एक साथ 21 कोरोना पॉज़िटिव मरीज ठीक होकर एक साथ अपने अपने घर को गए. यह पूरे झारखंड का पहला शहर है जहां एक साथ इतने पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं.

Advertisement
X
जमशेदपुर में कोरोना वायरस के 21 मरीज हुए ठीक
जमशेदपुर में कोरोना वायरस के 21 मरीज हुए ठीक
स्टोरी हाइलाइट्स
  • जमशेदपुर में कोरोना वायरस के 21 मरीजे हुए स्वस्थ
  • झारखंड में पहली बार एक साथ इतने मरीज हुए ठीक

झारखंड के जमशेदपुर से कोरोना वैश्विक महामारी को लेकर एक अच्छी खबर है. जमशेदपुर में 21 लोग कोरोना की जंग जीत वापस अपने घर को लौट गए हैं.

जमशेदपुर में गुरुवार को पहली बार एक साथ 21 कोरोना पॉज़िटिव मरीज ठीक होकर एक साथ अपने अपने घर को गए. यह पूरे झारखंड का पहला शहर है जहां एक साथ इतने पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं. जिसकी अगुवाई जिला के उपायुक्त रवि शंकर शुकला ने की. उन्होंने कहा कि हम आज काफी खुश हैं कि एक साथ इतने मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं. 

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें
 

यह सभी अप्रवासी हैं और विद्यार्थी हैं. सभी का इलाज टीएमएच में चल रहा था. जब कोरोना पॉजिटिव घर आए तो रिश्तेदारों से लेकर पूरे जिले में कोहराम मच गया. लेकिन 21 लोगों ने कोरोना की जंग जीत ली है और इस जंग में कोरोना को हरा कर अपने घर लौट चुके हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

Advertisement

बता दें कोरोना पर जीत हासिल करने के बाद 21 लोग जब टाटा मुख्य अस्पताल से बाहर निकले तो उनके स्वागत में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला और जिले के सिविल सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फूल का गुलदस्ता देकर स्वागत किया और आगे कैसे घर में रहना है इसकी जानकारी भी दी गई.


देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
 

बता दें कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद सभी 21 लोगों को टीएमएच में रखा गया था. लेकिन बिना दवा के यह सभी कोरोना मरीज ठीक होकर वापस लौट गए. हालांकि कुछ दिन पहले टाटा मेन हॉस्पिटल के जीएम ने ऐलान किया था कि यहां जितने कोरोना के मरीज बिना दबा का ठीक हो रहे हैं. उनके खानपान पर विशेष ध्यान दिया गया है. अब तक कोरोना की दवा नहीं आई है. 
 

Advertisement
Advertisement