scorecardresearch
 

'घर में नहीं बनवाया शौचालय तो आ जाएगा गब्बर'

फिल्म और कार्टून किरदारों के मदद से स्वच्छता का सन्देश घर-घर पहुंचाने का यह प्रयोग सफल साबित हुआ है. जिसे लेकर चारों ओर चर्चा भी हो रही है. साथ-साथ लोग एक दूसरे को जागरुक भी कर रहे हैं.

Advertisement
X
शोले फिल्म का किरदार गब्बर सिंह
शोले फिल्म का किरदार गब्बर सिंह

झारखण्ड के नक्सलग्रस्त खूंटी जिले में गोलियों की तड़तड़ाहट आम बात है लेकिन अब यहां खुले में शौच जाने वालों को शोले के मशहूर किरदार डाकू गब्बर सिंह का खौफ सता रहा है. फिल्म में गब्बर के डायलॉग रह-रहकर लोगों के सामने कौंध जाते हैं. दरअसल खूंटी जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान के पोस्टरों में गब्बर सिंह को ब्रांड अम्बेसडर के तौर दिखाया गया है. जिसमें वो खुले में शौच के खतरों के प्रति लोगों को आगाह करते दर्शाये गए हैं.

फिल्म और कार्टून से जागरुकता
फिल्म शोले के मशहूर डायलॉग को थोड़ा बदल कर इस रूप में पेश किया गया है कि अरे ओ कालिया, तूने सरकार की ओर से 12 हजार की प्रोत्साहन राशि के बाबजूद घर में शौचालय नहीं बनवाया. तुम्हें क्या लगा सरकार बहुत खुश होगी, शाबाशी देगी क्यों. फिल्म के कई और डायलॉग्स के साथ भी किया गया है. इन संदेशों को दीवारों पर उकेरा गया है. यही नहीं कुछ अन्य कार्टून किरदारों जैसे छोटा भीम, मोगली, मोटू-पतलू को भी इन संदेशो में दर्शाया गया है. दरअसल ऐसा स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए किया गया है. लोग भी इन संदेशो को पढ़ काफी मजे ले रहे हैं. साथ ही वे इन संदेशो का अनुकरण भी कर रहे हैं. यह नायाब आईडिया जिले के उपायुक्त और कुछ अधिकारियों की सोच का परिणाम है, जो लोगों के बीच हिट साबित हुआ है.

Advertisement

सफल साबित हो रहा है अभियान
फिल्म और कार्टून किरदारों के मदद से स्वच्छता का सन्देश घर-घर पहुंचाने का यह प्रयोग सफल साबित हुआ है . जिसे लेकर चारों ओर चर्चा भी हो रही है. साथ-साथ लोग एक दूसरे को जागरुक भी कर रहे हैं. गौरतलब है साल 2018 तक सरकार ने पूरे झारखण्ड को ओपन डिफेक्शन फ्री स्टेट बनाने का संकल्प लिया है. जिसके तहत रामगढ़ का दलमा पहला ODF फ्री इलाका बना है. वहीं राज्य के दूसरे जिलों में भी अभियान जोर-शोर से जारी है.

Advertisement
Advertisement