scorecardresearch
 

घाटी में आतंकियों की कायराना हरकत, अगवा कर जवान की हत्या

जवान की तैनाती गुरेज इलाके में थी और वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था. किसी भी आतंकी संगठन ने अबतक इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है. इस घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच में शुरू कर दी है.

Advertisement
X
इरफान अहमद (फाइल फोटो)
इरफान अहमद (फाइल फोटो)

जम्मू कश्मीर के शोपियां में टेरिटोरियल आर्मी का एक जवान मृत पाया गया है, बताया जा रहा है कि जवान को अगवा किया गया था, पुलिस के मुताबिक कीगम इलाके से बरामद शव पर गोलियों के निशान भी मिले हैं. 23 साल के इस जवान का नाम इरफान अहमद डार है और वह साजन गांव के रहने वाले थे.

जवान की तैनाती गुरेज इलाके में थी और वह छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था. किसी भी आतंकी संगठन ने अबतक इस नहीं ली है. इस घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच में शुरू कर दी है.

घटना के बाद राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया, 'इरफान अहमद की हत्या की कड़ी निंदा करती हूं, शोपियां के रहने वाले इरफान एक बहादुर सिपाही थे. इस घिनौनी हरकत से कश्मीर में शांति और स्थिरता लाने की कोशिश को कमजोर नहीं किया जा सकता.'

Advertisement

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हत्या की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं.

दक्षिण कश्मीर के इलाके में यह दूसरा ऐसा मामला है जब किसी जवान को अगवा कर उसकी हत्या की गई हो. इससे पहले मई में सेना के लेफ्टिनेंट उमर फयाज को भी अगवा कर उनकी हत्या कर दी गई थी. उमर शोपियां में अपने घर में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement