scorecardresearch
 

जम्मू: दबे पांव आया, फारूक अब्दुल्ला के पास आकर चलाई गोली... छर्रे लगने से J-K के डिप्टी CM घायल, Video

जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित होटल रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और फारूक अब्दुल्ला मौजूद थे. एक व्यक्ति ने करीब से गोली चला दी, जिससे सुरिंदर चौधरी छर्रे लगने से घायल हो गए, जबकि फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित हैं. सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी कमल सिंह जम्वाल को मौके पर पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि वह खनन कारोबार से जुड़ा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए घटना की जांच कर रही है.

Advertisement
X
डिप्टी सीएम को करीब से मारी गोली. (Photo: Screengrab)
डिप्टी सीएम को करीब से मारी गोली. (Photo: Screengrab)

जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित होटल रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक फारूक अब्दुल्ला समेत कई नेता मौजूद थे. इसी दौरान एक व्यक्ति चुपचाप कार्यक्रम के बीच पहुंचा और पीछे से दबे पांव आया और करीब से गोली चला दी. फायरिंग में उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी को छर्रे लगने से चोट आई और वो घायल हो गए, जबकि फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में एक शादी समारोह के दौरान ये हमला हुआ. पुलिस और NSG के कमांडो उनकी सुरक्षा में तैनात थे, जो तुरंत हरकत में आए और हमले को नाकाम कर दिया. आरोपी को हिरासत में लिया गया है और जिस बंदूक से उसने गोली चलाई थी, उसे जब्त कर लिया गया है. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. हमलावर का नाम कमल सिंह है जो जम्मू के पुरानी मंडी इलाके का रहने वाला है.

हमलावर पकड़ा गया
घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए हमलावर को पकड़ लिया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी ने समारोह के बीच पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Advertisement

पुलिस अब इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है. घटना से जुड़े तथ्यों को समझने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि सभी साक्ष्यों की जांच के बाद ही फायरिंग की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी.

बताया जा रहा है कि आरोपी कमल सिंह जामवाल खनन के कारोबार से जुड़ा हुआ है. हाल के दिनों में जम्मू-कश्मीर में खनन गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे वह नाराज बताया जा रहा है. खनन विभाग की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के पास है, इसलिए इस एंगल से भी मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement