scorecardresearch
 

VIDEO: सड़क से गुजर रही गाड़ी पर अचानक पहाड़ से गिरा पत्थर और फिर...

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर मंडी से पंडोह का सफर अब काफी खतरनाक बन चुका है. आए दिन इस सड़क से गुजरते वाहनों पर पहाड़ से पत्थर टूट कर गिर रहे हैं जिससे लोगों की जान को खतरा बना रहता है. सोमवार को भी एक गाड़ी ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आ गई. ड्राइवर ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई.

Advertisement
X
पत्थर गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी
पत्थर गिरने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर मंडी से पंडोह का सफर अब यात्रियों के लिए जानलेवा बनता जा रहा है. आए दिन पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रही है जिसकी चपेट में वहां से गुजर रही गाड़ियां आ जाती हैं. 

पहले 6 मील का रास्ता खतरनाक बना हुआ था और अब 9 मील के पास भी पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो चुका है. सोमवार को लगभग 5 बजे एक जीप कुल्लू से अमृतसर की तरफ सब्जी लेकर जा रही थी.

यहां देखिए वीडियो     

9 मिल के पास अचानक एक बड़ी चट्टान जीप पर आ गिरी जिसमे जीप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत यह रही की इसमें जीप चालक राकेश कुमार को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जीप चालक राकेश ने गाड़ी से अचानक निकलकर अपनी जान बचाई. वहीं इस घटना के बाद दोनों तरफ से वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई.

घटना को लेकर फोन पर जानकारी देते हुए थाना सदर प्रभारी सकिनी कपूर ने बताया की इस हादसे में कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. हालांकि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

Advertisement

थाना प्रभारी ने इस रास्ते पर वाहन चालकों से सावधानी से चलने की गुजारिश की है. बता दें कि 9 मिल के पास बाढ़ आने कारण सड़क काफी जगह पर टूट गई है. इस वजह से इस सड़क पर वन वे ट्रैफिक है.  एक दिन पहले ही कंपनी द्वारा डबल लेन करने के लिए मशीनरी लगाई गई थी लेकिन सोमवार को ये हादसा हो गया. 

(इनपुट - परी शर्मा)

 

Advertisement
Advertisement