scorecardresearch
 

हरियाणा में सनसनीखेज कांड... जिम संचालक को गोलियों से भूना, 5 सेकेंड में 10 फायर कर भागे बदमाश, Video

हरियाणा के हांसी में फव्वारा चौक के पास सुबह-सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर उसकी हत्या कर दी. हमले में पास में वार्म-अप कर रही एक युवती भी घायल हो गई. यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
कुछ दिन पहले युवक ने की थी लव मैरिज. (Photo: Screengrab)
कुछ दिन पहले युवक ने की थी लव मैरिज. (Photo: Screengrab)

हरियाणा के हांसी में आज गुरुवार की सुबह सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी. यहां फव्वारा चौक के पास बाइक सवार हमलावरों ने एक जिम संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी. हमलावरों ने महज 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं, जिससे जिम संचालक की मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान वहां मौजूद एक युवती भी छर्रे लगने से घायल हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

वारदात गुरुवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है. जिम संचालक रोज की तरह फव्वारा चौक के पास दुकानों के सामने बने रैंप पर युवाओं को एक्सरसाइज और वार्म-अप करवा रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए हमलावरों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया. 

हमलावरों ने बेहद नजदीक से जिम संचालक की पीठ और सिर को निशाना बनाते हुए लगातार गोलियां चलाईं. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग के दौरान वहां वार्म-अप कर रही एक युवती भी घायल हो गई. उसे गोली के छर्रे लगे हैं. घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

 

यह भी पढ़ें: उन्नाव: बांगरमऊ में राम मंदिर का निर्माण करवा रहे साधु की हत्या, इसराइल ने चाकू से गोद डाला; अब बुलडोजर एक्शन

Advertisement

इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि बाइक से आकर हमला करने वाले दोनों हमलावर हेलमेट पहने हुए थे. यह पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. 

hansi gym operator shot dead 10 rounds firing cctv video surfaces

इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध जांच एजेंसी (CIA) और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

शुरुआती जांच में पुलिस हमले के पीछे पुरानी रंजिश, व्यक्तिगत विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की कुछ समय पहले ही लव मैरिज हुई थी. ऐसे में पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रख रही है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा,

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: परवीन कुमार)
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement