scorecardresearch
 

गुरुग्राम: देश में पहली बार मेट्रो स्टेशन पर भी होगा टीकाकरण, जुलाई से होगी शुरुआत

स्वास्थ्य विभाग अब मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को भी कोरोनारोधी टीका लगवाने की सुविधा मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध करवाने जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग डीएमआरसी के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन परिसर में कोरोनारोधी टीका केंद्र बनाएगा.

Advertisement
X
मेट्रो स्टेशन पर भी होगा टीकाकरण (प्रतीकात्मक फोटो-पीटीआई)
मेट्रो स्टेशन पर भी होगा टीकाकरण (प्रतीकात्मक फोटो-पीटीआई)
स्टोरी हाइलाइट्स
  • स्टेशन पर रोज 250 लोगों को टीका लगाया जाएगा
  • हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर बनेगा टीका केंद्र
  • 200 लोगों को पहली डोज, 50 को दूसरी डोज लगेगी

कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरुकता और नई पहल को लेकर हरियाणा में गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग का कोई जवाब नहीं है. गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग हमेशा ही बेहतरीन पहल करने के लिए चर्चा में रहा है. स्वास्थ्य विभाग अब मेट्रो में यात्रा करने वाले लोगों को भी कोरोनारोधी टीका लगवाने की सुविधा मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध करवाने जा रहा है.

स्वास्थ्य विभाग डीएमआरसी के हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन परिसर में कोरोनारोधी टीका केंद्र बनाएगा. एक जुलाई से मेट्रो स्टेशन पर लोगों के लिए कोरोनारोधी टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा जिसमें रोज 250 लोगों को टीका लगाया जाएगा.

दरअसल, पूरे देश में यह पहली बार होगा जब किसी मेट्रो स्टेशन पर कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाया जाएगा. गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉक्टर वीरेंद्र यादव का कहना है कि डीएमआरसी के अधिकारियों से बातचीत कर टीकाकरण केंद्र बनाने की प्लानिंग को अंतिम रूप दे दिया गया है. इसमें मेट्रो स्टेशन पर उन लोगों को लाभ मिलेगा जो ड्यूटी के कारण टीकाकरण नहीं करा पा रहे है.

इस दौरान डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा कि मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री मेट्रो स्टेशन पर ही टीका लगवा सकेंगे. हर रोज 250 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा. इसमें 200 लोगों को पहली डोज और 50 लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी. सभी को कोविशिल्ड वैक्सीन की डोज ही दी जाएगी. टीकाकरण करवाने वाले लाभार्थियों को अपना आधार नंबर और फोन नंबर देना होगा.

Advertisement

इसे भी पढ़ें:

 

Advertisement
Advertisement