scorecardresearch
 
Advertisement

Gujarat Morbi Hadsa: "अब तक 132 की मौत, बचाव कार्य जारी", देखें मोरबी हादसे पर गुजरात के गृह मंत्री ने क्या बताया

Gujarat Morbi Hadsa: "अब तक 132 की मौत, बचाव कार्य जारी", देखें मोरबी हादसे पर गुजरात के गृह मंत्री ने क्या बताया

गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी में बना 140 साल पुराना केबल ब्रिज अचानक टूट कर नदी में गिर गया. इस हादसे में बताया जा रहा है कि 132 लोगों की मौत हो गई है. गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा, मोरबी में अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. कल शाम 6.30 बजे झूलता हुआ पुल टूट गया. रविवार को यहां लोग परिवार के साथ घूमने आए थे. तभी ये हादसा हो गया. इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम, एंबुलेंस, प्रशासन, डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में मदद की. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. मोरबी हादसे को लेकर रखरखाव करने वाली एजेंसी के खिलाफ 304, 308 और 114 के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है, आज से ही जांच शुरू की गई है.

Advertisement
Advertisement