scorecardresearch
 

वडोदरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की मौज: हाई-टेक सीटिंग, AC और कॉन्फ्रेंस हॉल; जानें इस नए डिजिटल लाउंज में क्या है खास?

भारतीय रेलवे ने गुजरात के वडोदरा में यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए राज्य के पहले और देश के दूसरे डिजिटल लाउंज का शुभारंभ किया है. मुंबई के बाद वडोदरा अब ऐसा दूसरा स्टेशन बन गया है, जहां एयरपोर्ट जैसी हाई-टेक और आरामदायक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

Advertisement
X
वडोदरा स्टेशन पर हाई-टेक सीटिंग और खान-पान का नया ठिकाना.(Photo:ITG)
वडोदरा स्टेशन पर हाई-टेक सीटिंग और खान-पान का नया ठिकाना.(Photo:ITG)

भारतीय रेलवे ने गुजरात के यात्रियों को एक शानदार तोहफा दिया है. मुंबई के बाद देश का दूसरा और गुजरात का पहला डिजिटल लाउंज' आज वडोदरा रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया है. अब यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के दौरान प्लेटफॉर्म पर ही एयरपोर्ट जैसी आधुनिक और आरामदायक सुविधाएं मिलेंगी.

इस हाई-टेक लाउंज का उद्घाटन वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांग जोशी, सयाजीगंज के विधायक केयूर रोकड़िया और DRM राजू भड़के की गरिमामयी मौजूदगी में किया गया. इस मौके पर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे यात्रियों के अनुभव को सुगम बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं? 
वडोदरा स्टेशन का यह डिजिटल लाउंज पूरी तरह एयर-कंडीशंड (AC) है. यहां यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं दी गई है:-

हाई-टेक सीटिंग: एक साथ 25 यात्रियों के बैठने की आधुनिक व्यवस्था 

कॉन्फ्रेंस रूम: कारोबार करने वाले यात्रियों के लिए मीटिंग और कॉन्फ्रेंस हॉल की सुविधा 

रिफ्रेशमेंट: खान-पान के लिए बेहतरीन रिफ्रेशमेंट काउंटर 

डिजिटल एक्सेस: लाउंज के भीतर यात्रियों को हाई-स्पीड डिजिटल कनेक्टिविटी और आधुनिक लाइटिंग मिलेगी. 

GM प्रदीप कुमार का बयान 

पश्चिम रेलवे डिवीजन के जीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि रेलवे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध खाली जगह का बेहतरीन उपयोग करते हुए इसे बनाया गया है. यदि यात्रियों के पास ट्रेन आने में समय है या उन्हें कोई जरूरी मीटिंग करनी है, तो वे इस डिजिटल लाउंज का लाभ उठा सकते हैं. देखें VIDEO:- 

Advertisement

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में गुजरात के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी इस तरह की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. (रिपोर्ट:- त्रुशर पटेल)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement