scorecardresearch
 
गुजरात के लिये आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख सात सितंबर तक बढ़ाई गई

आयकर विभाग ने गुजरात के लोगों के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख सात सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है. पटेल समुदाय को आरक्षण दिये जाने की मांग को लेकर आंदोलन के कारण आम जनजीवन पर पड़ने वाले असर को देखते हुए यह निर्णय किया गया है.

Advertisement
X
गुजरात के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख बढ़ी

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि गुजरात में पटेल समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन के कारण जनजीवन पर पड़े असर को देखते हुए आयकर रिटर्न भरने की तारीख सात सितंबर तक बढ़ाई जा रही है. देश भर में आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख आज समाप्त हो गई. गुजरात के बाहर आयकर रिटर्न भरने की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

-इनपुट भाषा

Advertisement
Advertisement