scorecardresearch
 

अहमदाबाद: सेव बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार से सहम गया इलाका, 5 फायर स्टेशनों की गाड़ियों ने पाया काबू

Ahmedabad News: अहमदाबाद के कालूपुर ब्रिज इलाके में बीती रात उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक नमकीन (सेव) बनाने के कारखाने में भीषण आग लग गई. गनीमत रही कि यह हादसा रात के वक्त हुआ, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई.

Advertisement
X
Ahmedabad
Ahmedabad

अहमदाबाद स्थित कालूपुर ब्रिज के पास गुरुवार की रात सेव बनाने के कारखाने में भीषण आग लगी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस आग में कारखाना जलकर खाक हो गया, गनीमत रही की कोई जानहानि नहीं हुई.

शहर के शहरकोटड़ा पुलिस थाने के सामने स्थित सेव बनाने के कारखाने में अचानक भीषण आग लगी. आसपास के इलाके में धुएं के गुब्बार से अफरातफरी मच गई.

रात 2:30 बजे के आसपास इस आग को लेकर फायर ब्रिगेड को जानकारी मिली. जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए गोमतीपुर, पांचकुवा, नरोड़ा, मणिनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियों को पहुंचाया गया.

कुछ घंटों की जहमत के बाद फायर के जवानों ने आग पर काबू पाया. लेकिन आग किस वजह से लगी, अभी इसकी कोई स्पष्टता नहीं हो पाई है.

फायर अधिकारी मुताबिक, रात के समय लगी आग को ध्यान में रखकर एतियातन आसपास के इलाके से फायर ब्रिगेड गाड़ियां और अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. कारखाने में लगी आग में कोई जानहानि नहीं हुई है. लेकिन फैक्ट्री में किस वजह से आग लगी, इसकी जांच जारी है.

Advertisement

आग की वजह से फैक्ट्री में लगभग सबकुछ जलकर खाक हो चुका है. फैक्ट्री में फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट से लेकर जरूरी परमिशन को लेकर भी जांच कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement