दिल्ली के आईटीओ इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) की इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग भवन की दूसरी मंजिल पर लगी, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई. मौके पर दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. अधिकारियों ने एहतियातन भवन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और घटना की जांच की जा रही है.