दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद ईंधन बचत और ऊर्जा संकट से निपटने के लिए कई बड़े फैसलों का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों के लिए हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू होगा, सरकारी वाहनों और पेट्रोल उपयोग में कटौती की जाएगी, जबकि 50% सरकारी बैठकें अब ऑनलाइन होंगी. इसके अलावा नो कार डे, मेट्रो डे और सरकारी कर्मचारियों के लिए स्पेशल बस सेवा भी शुरू की जाएगी. 'मेरा भारत मेरा योगदान' अभियान शुरू किया जाएगा.