scorecardresearch
 

हैवानियत पर हैदराबाद से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन, सड़क पर उतरी NSUI

हैदराबाद में लेडी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसके बाद उसकी हत्या की घटना से लोग आक्रोशित हैं. हैदराबाद से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं. छात्र संगठन भी सड़कों पर उतर गए हैं. कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने शनिवार को दिल्ली में संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के मद्देनजर संसद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

Advertisement
X
घटना से आक्रोशित लोग हैदराबाद में सड़कों पर उतरे (फोटो-PTI)
घटना से आक्रोशित लोग हैदराबाद में सड़कों पर उतरे (फोटो-PTI)

  • एनएसयूआई ने संसद मार्ग पर किया प्रदर्शन
  • हैदराबाद में लोगों का धरना प्रदर्शन जारी है

हैदराबाद लेडी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और उसके बाद उसकी हत्या की घटना से लोग आक्रोशित हैं. हैदराबाद से लेकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं. छात्र संगठन भी सड़कों पर उतर गए हैं. कांग्रेस के छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने शनिवार को दिल्ली में संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया. धरना प्रदर्शन के मद्देनजर संसद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

वहीं हैदराबाद में शादनगर कस्बे में लोगों ने एक पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की. इसी पुलिस थाने में चार आरोपियों को रखा गया है. हैदराबाद से 50 किलोमीटर दूर इस कस्बे के पुलिस थाने के सामने 'हमें न्याय चाहिए' का नारा लगाते हुए स्थानीय निवासियों ने धरना दिया, जिसमें महिलाएं और छात्र भी शामिल थे. वे आरोपियों को बिना पूछताछ और बिना सुनवाई के जल्द से जल्द फांसी पर लटकाने की मांग कर रहे थे.

Advertisement

कुछ प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इन जैसे अपराधियों के लिए समाज में कोई जगह नहीं है, और इन्हें 'एनकाउंटर' में मार देना चाहिए. वहीं पुलिस ने भी थाने के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी है, ताकि आरोपियों को कोर्ट ले जाते वक्त कोई अवांछित घटना नहीं घटे. आरोपियों को आज महबूबनगर स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा और मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.

बता दें कि शमशाबाद स्थित आउटर रिंग रोड (ओआरआर) के टोल प्लाजा पर दो ट्रक चालकों और दो क्लीनरों ने लेडी डॉक्टर से गैंगरेप किए जाने के बाद हत्या करने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोपियों ने बाद में शव को शादनगर शहर के बाहरी इलाके में जला दिया था. अगले दिन स्थानीय लोगों ने पीड़िता की अधजली लाश देख पुलिस को सूचना दी थी.

साइबराबाद पुलिस ने शुक्रवार रात चार आरोपियों की गिरफ्तारी की घोषणा की थी, जिन्होंने टोल प्लाजा के पास पार्क की हुई पीड़िता की स्कूटी को पंक्चर कर साजिशन घटना को अंजाम दिया था.

आरोपियों की पहचान ट्रक चालक मोहम्मद आरिफ, ट्रक चालक चिंताकुंता चेन्नाकेशावुलू, क्लीनर जोलु शिवा और जोलु नवीन के तौर पर हुई है. आगे की जांच और घटनाक्रम जानने के लिए पुलिस इन आरोपियों को शुक्रवार रात घटनास्थल पर लेकर गई थी और उनके बयान दर्ज किए थे. आगे की पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में रखा गया है.

Advertisement

Advertisement
Advertisement