scorecardresearch
 

PM मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, 6 लोग गिरफ्तार

दिल्ली में विवादित पोस्टर मामले में दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है. इस मामले में पुलिस ने 138 एफआईआर दर्ज की हैं. इनमें से 36 एफआईआर प्रधानमंत्री मोदी के विवादित पोस्टर को लेकर दर्ज की गई हैं और छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

देश की राजधानी दिल्ली में विवादित पोस्टर मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में 138 एफआईआर दर्ज की हैं. इनमें से 36 एफआईआर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्टर पर दर्ज की गई हैं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन पोस्टर्स में प्रिटिंग प्रेस की भी डिटेल्स नहीं थी जोकि नियमों का उल्लंघन है. इसको लेकर पुलिस ने डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट के तहत पूरी दिल्ली में एक्शन लेते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.  

AAP दफ्तर से निकलती गाड़ी से बरामद हुए पोस्टर 

स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के दफ्तर से निकलते समय एक वैन को रोका गया. पुलिस ने इस वैन से 10 हजार से ज्यादा पोस्टर जब्त किए. इन पोस्टर्स पर न तो प्रिंटिंग प्रेस का नाम और ना ही छपवाने वाले का नाम लिखा हुआ था, जोकि डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट का उल्लंघन है.

दो प्रिटिंग प्रेस को दिया गया था ऑर्डर

इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और गाड़ी में सवार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. इसके अलावा दिल्ली के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए अब तक पुलिस ने 100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दो प्रिंटिंग प्रेस को कुल एक लाख पोस्टर के ऑर्डर दिए गए थे. 

Advertisement

पोस्टर मामले में अबतक 138 FIR

दिल्ली में विवादित पोस्टर मामले में कुल 138 एफआईआर की गई हैं जिनमें से 36 FIR प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ पोस्टर मामले में की गई हैं. ये प्रिंटिंग प्रेस लोहा मंडी नारायणा, खजूरी खास और सीमापुरी इलाके में हैं. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, जी20 को लेकर एक ड्राइव चलाई गई थी. दिल्ली में उन पोस्टर को हटाने का एक अभियान चलाया गया था, जिसमें मुद्रक या प्रिंटिंग प्रेस का नाम नहीं छपा होता है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी क्योंकि जी 20 सामने है. इसी अभियान में अबतक कुल 138 एफआईआर हुई हैं जिसमें प्रधानमंत्री के विवादित पोस्टर मामले में 36 एफआईआर दर्ज हुई हैं. 

प्रधानमंत्री के पोस्टर नारायणा इलाके की लोहा मंडी में प्रिंटिंग प्रेस में छपवाए गए थे, जबकि बाकी पोस्टर्स सीमापुरी और खजूरी खास प्रिंटिंग प्रेस में छापे गए थे जो सार्वजनिक अलग-अलग शब्दों के लिए लगाए गए थे. अब तक जिनमें 6 गिरफ्तार किए गए हैं. इसमें डिफेसमेंट एक्ट और प्रिंटिंग प्रेस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं. ये दोनो मामले जमानती हैं.
 

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर AAP का निशाना 

वहीं पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है. AAP के ट्विटर हैंडल के जरिए लिखा गया, "मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है. इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदी जी ने 100 F.I.R. कर दी? PM Modi, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है. एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?"
 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement