scorecardresearch
 

अब दिल्ली के सफाई कर्मचारी कहलाएंगे पर्यावरण सहायक

प्रस्ताव के तहत सफाई कर्मचारी का नाम बदलकर पर्यावरण सहायक किया गया है. सदन से प्रस्ताव पास होने और विभागीय प्रक्रिया के बाद अब सफाई कर्मचारी नाम हटा दिया जाएगा.

Advertisement
X
दिल्ली एमसीडी के प्रस्ताव पर सदन की मुहर
दिल्ली एमसीडी के प्रस्ताव पर सदन की मुहर

पूर्वी दिल्ली निगम के सफाई कर्मचारी अब पर्यावरण सहायक कहलाएंगे. निगम ने एक नई पहल की शुरुआत की है. इस प्रस्ताव को सदन की बैठक में पास भी कर दिया गया है. इसको लेकर बीजेपी शासित एमसीडी को विपक्ष का भी समर्थन मिला है.

प्रस्ताव के तहत का नाम बदलकर पर्यावरण सहायक किया गया है. सदन से प्रस्ताव पास होने और विभागीय प्रक्रिया के बाद अब सफाई कर्मचारी नाम हटा दिया जाएगा. सदन में डिप्टी मेयर राज कुमार ढिल्लो ने इस प्रस्ताव को पटल पर रखा, जिसे सर्वसम्मति से पक्ष और विपक्ष दोनों का साथ मिला.

...इसलिए बदला गया पदनाम
दरअसल, सफाई कर्मचारी जिस विभाग के अंतर्गत काम करते हैं, उसका नाम पर्यावरण प्रबंधन सेवाएं हैं. इस विभाग के माध्यम से पर्यावरण को शुद्ध रखने का काम किया जाता है, जिसमें सबसे बड़ी भूमिका सफाई कर्मचारी निभाते हैं. प्रस्ताव में माना गया है कि कर्मचारी पदनाम सम्मानजनक नहीं है, इसलिए इनके पद को पर्यावरण सहायक किया जाता है. इससे पूर्वी दिल्ली नगर निगम पर कोई आर्थिक भार भी नहीं होगा.

Advertisement
Advertisement