scorecardresearch
 

रात को दिल्ली में बूंदें बरसेंगी! हरियाणा-उत्तर प्रदेश-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, वहीं रात के समय भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
X
आज रात दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. (Photo: Reuters)
आज रात दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. (Photo: Reuters)

आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रात में भी दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. वहीं पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रहने का अनुमान है. यह सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रहेगा. कल दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. IMD के अनुसार 19 फरवरी 2026 को सुबह के समय कुछ इलाकों में धुंध छाई रहेगी. कल दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C और अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीच रहने की संभावना है. इसके बाद आने वाले दिनों में भी आसमान ज्यादातर साफ ही रहने वाला है.

दिल्ली का तापमान
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में अधिकतम तापमान 29°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 16°C के आसपास रहा है.

यह भी पढ़ें: अचानक ठंड गायब! वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बदलेगा कई राज्यों में मौसम

अगले 24 घंटों का मौसम

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान ऐजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी से सटे क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है.  आने वाले 24 घंटों में यह प्रणाली पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और भूमध्यरेखीय समुद्री क्षेत्र में और अधिक मजबूत हो सकती है.

अगले 24 घंटे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement