scorecardresearch
 

पत्नी और 3 मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या, पति पर लगा आरोप... दिल्ली के समयपुर बादली में खौफनाक कांड

राजधानी नई दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला और उसके तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड का आरोप महिला के पति पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
X
वारदात की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस. (Photo: Screengrab)
वारदात की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस. (Photo: Screengrab)

राजधानी नई दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना चंदन पार्क इलाके की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चारों की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है. मृतकों में एक महिला और उसके तीन बच्चे शामिल हैं. आसपास के लोगों ने देखा तो सूचना तुरंत पुलिस को दी. घटना के बारे में सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

महिला के पति पर हत्या का शक

इस जघन्य हत्याकांड को लेकर पुलिस को शक है कि इस वारदात को महिला के पति ने ही अंजाम दिया है. आरोप है कि उसने अपनी पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया. फिलहाल आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ: घर में पिता की लाश पड़ी, बेटा-बेटी वहीं खा रहे थे नॉनवेज...मानवेंद्र सिंह हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पड़ोसियों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके. क्या इस वारदात के पीछे घरेलू विवाद है या अन्य कोई वजह रही, पुलिस टीम इन सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग हैरान हैं कि आखिर एक पिता अपने ही परिवार के साथ इतनी क्रूरता कैसे कर सकता है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

---- समाप्त ----
(रिपोर्ट: राकेश खत्री)
Live TV

Advertisement
Advertisement