scorecardresearch
 

लड़कियों की तस्वीरें, तंत्र-मंत्र और धन वर्षा का झांसा… कमरुद्दीन के पास मिले चौंकाने वाले पन्ने

लड़कियों की तस्वीरें, तंत्र-मंत्र, जिन्न और जादू से धन वर्षा की कहानी... दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में जब पुलिस ने आरोपी कमरुद्दीन के ठिकाने से कुछ पन्ने बरामद किए, तो सनसनीखेज कहानी से पर्दा उठ गया. इस मामले से जुड़ा एक नया सीसीटीवी सामने आया है, जो कमरुद्दीन के घर के पास लोनी का है. इसमें गाड़ी से उतरकर तीन लोग जाते नजर आए हैं.

Advertisement
X
कमरुद्दीन के पास मिले चौंकाने वाले पन्ने. (Photo: ITG)
कमरुद्दीन के पास मिले चौंकाने वाले पन्ने. (Photo: ITG)

बाहरी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में सामने आया ट्रिपल मर्डर केस एक तांत्रिक जाल की कहानी बन चुका है. इस मामले में अब ढोंग, अंधविश्वास, लालच और साजिश की परतें खुल रही हैं. इस केस के आरोपी कमरुद्दीन के पास से कुछ पन्ने बरामद हुए हैं. इन पन्नों से पूरी साजिश का ऐसा राज खुला है, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं.

जांच में सामने आया कि कमरुद्दीन खुद को तांत्रिक बताकर लोगों को धन वर्षा का सपना दिखाता था. उसके पास से मिले दस्तावेजों में अलग-अलग लड़कियों की तस्वीरें, उनके फीचर्स की डिटेल और अजीबोगरीब तांत्रिक नोट्स लिखे मिले. वह दावा करता था कि खास चेहरे-मोहरे वाली लड़कियों पर ही धन की वर्षा हो सकती है.

यहां देखें Video...

वह पहले रैंडम लड़कियों की तस्वीरें मंगवाता, फिर उनके चेहरे और हाव-भाव देखकर कहता- इसी पर बरसेगा धन. इसके बाद शुरू होता तंत्र-मंत्र का खेल. लड़कियों को बताया जाता कि एक 'जिन्न' आएगा, जो उनके साथ संबंध बनाएगा, लेकिन उन्हें पता नहीं चलेगा. दावा किया जाता कि जैसे ही जिन्न संबंध बनाएगा, पैसे की बरसात हो जाएगी.

पुलिस के मुताबिक, कमरुद्दीन डर और लालच दोनों का इस्तेमाल करता था. जिन लोगों ने उस पर शक जताया या पैसे देने से इंकार किया, उनके घर के बाहर तांत्रिक सामान रखकर डराने की कोशिश की जाती थी. कई पीड़ितों ने बताया कि इलाज और धन वर्षा के नाम पर एक मुलाकात के 7 हजार रुपये तक वसूले जाते थे.

Advertisement

delhi peeragarhi triple murder kamruddin tantra mantra Money rain

यह भी पढ़ें: पीरागढ़ी मामले में दिल्ली पुलिस ने 'बाबा' को किया गिरफ्तार... कमरुद्दीन नाम का ढोंगी गिरफ्तार

अब इस केस में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. यह फुटेज कमरुद्दीन के घर के पास लोनी इलाके का है, जिसमें रणधीर, शिव नरेश और लक्ष्मी को कार से उतरते देखा गया. पुलिस को कॉल मिलने से करीब आधा घंटा पहले आरोपी कार छोड़कर निकल गया था. जब पुलिस उसे पकड़ने घर पहुंची, तो उसने गेट नहीं खोला और बच्चों की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया. बाद में वह 15 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने की कोशिश करता पकड़ा गया.

इस मामले को लेकर बाहरी दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने कहा था कि आरोपी के खिलाफ हत्या, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. जांच में खुलासा हुआ कि सल्फास, नींद की गोलियां और कोल्ड ड्रिंक को लड्डू में मिलाकर घातक मिश्रण तैयार किया गया था. यही मिश्रण पीड़ितों को दिया गया, जिससे वे कार से बाहर नहीं निकल सके.

पुलिस को लक्ष्मी के मोबाइल से कई और लड़कियों की तस्वीरें मिलीं, जिनमें वे यंत्र-तंत्र के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं. अलग-अलग नंबरों से तस्वीरें आती थीं और उन्हें आगे भेजा जाता था.

delhi peeragarhi triple murder kamruddin tantra mantra Money rain

यह भी पढ़ें: दिल्ली-यूपी में 'तंत्र-मंत्र' के नाम पर मौत का खेल, कमरुद्दीन की खौफनाक करतूतें उजागर

Advertisement

कमरुद्दीन की ठगी के तरीके भी हैरान करने वाले थे. एक मामले में उसने दावा किया कि उसने किसी व्यक्ति के पेट से हाथ डालकर किडनी का स्टोन निकाल दिया. खून बहने का नाटक किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि उसके हाथों में पहले से सिंदूर लगा था.

दिल्ली पुलिस अब उसकी पूरी क्राइम कुंडली खंगाल रही है. उत्तर प्रदेश और राजस्थान पुलिस से भी संपर्क किया गया है, ताकि उसके पुराने मामलों की जानकारी जुटाई जा सके. 

क्या था पूरा मामला?

कमरुद्दीन तंत्र-मंत्र और धन दोगुना करने के नाम पर लोगों को फंसाता था. 9 मई 2025 को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर इलाके में बंद पड़ी फारूकी ग्लास फैक्ट्री के पास बाउंड्रीवाल के भीतर दो लोगों रामनाथ और पूरन के शव मिले थे. शवों के पास पूजा की सामग्री और लड्डू पड़े थे, जिससे मामला शुरू में रहस्यमय लगा. आरोप है कि कमरुद्दीन ने धन दोगुना करने का लालच देकर दोनों को बुलाया और लड्डुओं में जहरीला पदार्थ मिलाकर उनकी हत्या कर दी.

delhi peeragarhi triple murder kamruddin tantra mantra Money rain

दिल्ली के पीरागढ़ी ट्रिपल मर्डर केस में भी जांच एजेंसियों को यही पैटर्न मिला. पुलिस के मुताबिक, लोनी से लौटते समय तीन लोगों को जहरीले लड्डू खिलाए गए, जिससे उनकी मौत हो गई. 72 साल के कमरुद्दीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने लूट के इरादे से जहरीले लड्डू खिलाकर हत्या करने की बात कबूल की. जांच में यह भी सामने आया कि उसने 2010 में यूपी में तंत्र-मंत्र सीखा था और बेसन के लड्डू व अंडों से झाड़-फूंक कर लोगों को फंसाता था.

Advertisement

पुलिस को कार से गिलास, शराब की बोतल और आईडी कार्ड समेत कई सामान मिले हैं. वह फिरोजाबाद जहर कांड में भी आरोपी है और अब तक तीन मामलों में संलिप्तता स्वीकार कर चुका है. जांच एजेंसियों को आशंका है कि उसके शिकारों की संख्या और भी हो सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement