scorecardresearch
 

दिल्ली: स्कूल के गार्ड रूम में जिंदा जला वॉचमैन, हुई दर्दनाक मौत

दिल्ली में एमसीडी के प्राइमरी स्कूल के गार्ड रूम के अंदर एक 58 साल के वॉचमैन की जलकर मौत हो गई. हालांकि रूम में आग कैसे लगी, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement
X
स्कूल में मिली वॉचमैन की जली लाश. (Photo: Representational )
स्कूल में मिली वॉचमैन की जली लाश. (Photo: Representational )

दिल्ली के रणहोला इलाके में मंगलवार को MCD प्राइमरी स्कूल के गार्ड रूम के अंदर 58 साल के एक वॉचमैन की जलकर मौत हो गई. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. मरने वाले की पहचान हरियाणा के रोहतक के रहने वाले नरेश कुमार के तौर पर हुई है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि वह दिल्ली नगर निगम (MCD) में काम करता था और स्कूल में वॉचमैन के तौर पर तैनात था.

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (आउटर) सचिन शर्मा ने कहा कि उनका रिटायरमेंट 2027 में होना था. ऑफिसर ने कहा कि स्कूल स्टाफ ने सुबह करीब 7.45 बजे इस घटना को देखा और अधिकारियों को बताया. कुमार की ड्यूटी दोपहर 1 बजे से शुरू होती थी और वह गार्ड रूम में रहता था.

यह भी पढ़ें: गैंगस्टर्स, कॉन्ट्रैक्ट और 72 राउंड फायरिंग… 69 गोलियां मारकर की गई शख्स की हत्या, साउथ दिल्ली मर्डर केस में बड़ा खुलासा

पुलिस ने बताया कि बॉडी पूरी तरह से जली हुई मिली. साथ ही बताया कि आग सिर्फ गार्ड रूम में लगी थी और आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है. दिल्ली फायर सर्विसेज (DFS) के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे स्कूल कैंपस में आग लगने की कॉल मिली. जिसके बाद एक टीम मौके पर भेजी गई. DFS के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक हम पहुंचे, आग बुझ चुकी थी. कैंपस की जांच के दौरान गार्ड रूम के अंदर एक जली हुई बॉडी मिली.

Advertisement

घटना के बाद एक क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया और कैंपस में लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना किस वजह से हुई. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement