एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) से जांच पर बिहार सरकार विचार कर रही है. सूत्रों की मानें तो पीड़ित पक्ष ने बिहार सरकार से इन मामले में सीबीआई जांच की गुहार लगाई है. बिहार सरकार इस पर गंभीरता से विचार भी कर रही है.
बिहार सरकार अभी पटना पुलिस की टीम का मुंबई से वापस आने का इंतजार कर रही है. उसके बाद इस पर अंतिम फैसला लेगी. इस बीच बिहार सरकार में मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि अगर मुंबई पुलिस मदद नहीं करती है तो मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी.
सुशांत केस: SC पहुंची बिहार सरकार, कहा- पुलिस जांच को जारी रहने दिया जाए
मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि सीबीआई जांच के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात करेंगे. अगर हमें लगता है कि उद्धव ठाकरे सीबीआई जांच के लिए तैयार नहीं हैं तो नीतीश कुमार सीबीआई जांच के लिए पीएम मोदी से बात कर सकते हैं. ऐसा नहीं है कि अगर महाराष्ट्र सरकार नहीं चाहेगी, तो सीबीआई जांच नहीं होगी.
इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में घिरी रिया चक्रवर्ती की पहली सफाई सामने आई है. रिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया है. साथ ही सुशांत के परिवार पर ही झूठ बोलने का आरोप मढ़ दिया. रिया यहीं नहीं रूकी. उन्होंने सुशांत की बहन पर निशाना साधा और सुशांत के दोस्तों पर दबाव डालने का आरोप लगाया.
सुशांत के दोस्त का आरोप, रिया के खिलाफ झूठा बयान देने का परिवार ने डाला दबाव!
रिया चक्रवर्ती का ये भी आरोप है कि सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को ओपी सिंह और मीतू ने रिया पर सवाल उठाने को कहा था. रिया ने केस ट्रांसफर करने को लेकर जो याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है, उस पर आज सुनवाई भी हो सकती है. याचिका में रिया ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ के ईमेल का हवाला देते हुए सुशांत के परिवार पर आरोप लगाए हैं.