scorecardresearch
 

छठ के मौके पर पटना के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन

अगर आप छठ के मौके पर घर जाने की सोच रहे हैं और टिकट नहीं ले पा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय रेल ने छठ के मौके पर यात्रियों की भयंकर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की है.

Advertisement
X
Symbolic Image
Symbolic Image

अगर आप छठ के मौके पर घर जाने की सोच रहे हैं और टिकट नहीं ले पा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय रेल ने छठ के मौके पर यात्रियों की भयंकर भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की है.

शुक्रवार को रेलवे ने पटना के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई. छठ महापर्व बिहार में अत्यधिक श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस साल छठ 29 और 30 अक्टूबर को है. उत्तर रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया, 'उत्तर रेलवे ने शुक्रवार को आनंद विहार स्टेशन से पटना के लिए एक अतिरिक्त रेलगाड़ी चलाई.'

शर्मा ने कहा कि त्योहारी सत्र के लिए रेलवे ने अतिरिक्त रेलगाड़ियों की व्यवस्था की है, जो सितंबर के अंत से ही चल रही है. त्योहारी सत्र 10 नवंबर को समाप्त होगा और रेलवे इस बीच 160 अतिरिक्त रेलगाड़ियों का संचालन कर रहा है. इसमें साप्ताहिक और दैनिक रेलगाड़ियां शामिल हैं. उत्तर रेलवे ने कई रेलगाड़ियों में कुल 130 अतिरिक्त डिब्बे भी जोड़े हैं.

उन्होंने कहा, 'वरिष्ठ अधिकारी पूरी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, ताकि संचालन संबंधी कोई दिक्कत पैदा न हो.' रेलवे ने दिल्ली में 25 अतिरिक्त बुकिंग काउंटर भी लगाए हैं. शर्मा ने कहा कि त्योहार के मौके पर यात्रियों की संख्या में 30-40 फीसदी वृद्धि हो गई है. शुक्रवार को यात्रियों की संख्या में 30 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई.

Advertisement

IANS से इनपुट

Advertisement
Advertisement