जनता दल युनाइटेड (JDU) ने अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से देशव्यापी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के प्रस्ताव पर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक बुलाने का आह्वान किया है. इस मामले को लेकर जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा है कि एनडीए में सहयोगी कई पार्टियों ने देशव्यापी एनआरसी को लेकर अपने विचार रखे हैं. केसी त्यागी ने कहा, एनडीए की ओर से इस मुद्दे पर बैठक बुलाई जाती है तो हम इसका स्वागत करेंगे.
केसी त्यागी ने कहा, देश के मौजूदा हालात को देखते हुए यह बैठक काफी जरूरी है. केसी त्यागी ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही साफ कर दिया है कि हम एनआरसी के खिलाफ हैं और इसे बिहार में लागू नहीं होने देंगे.
Janata Dal-United has called upon its ally BJP to convene a meeting of ruling National Democratic Alliance over the proposal to have a countrywide National Register of Citizens
Read @ANI story | https://t.co/6UexcxEbYW pic.twitter.com/k3WMSevT3Q
— ANI Digital (@ani_digital) December 22, 2019Advertisement
बता दें कि जेडीयू ने नागरिकता संशोधन विधेयक को कानून बनाने के लिए संसद में इसके पक्ष में वोट किया था. हालांकि, पार्टी के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की ओर से नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई. उन्होंने संसद में जेडीयू की ओर से नागरिकता कानून को समर्थन दिए जाने का विरोध किया था.
इससे पहले देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों पर नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा था कि उनके रहते अल्पसंख्यकों की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी. नीतीश ने गया में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था, 'हम गारंटी देते हैं कि हम लोगों के रहते हुए अलपंसख्क समाज की किसी प्रकार की उपेक्षा नहीं होगी. उनका कोई नुकसान नहीं होगा. हम लोगों ने समाज के हर तबके के लिए काम किया है. अल्संख्यकों के लिए बहुत काम हुआ है.'