scorecardresearch
 

बसों की छत पर सफर कर रहे हैं बिहारवासी, नहीं दिख रही सोशल डिस्टेंसिंग

बिहार के गया में रेलवे स्टेशन से चलकर पटना आने वाली बसों में यात्रियों को ठूसकर भरा जाता है. इनमें से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से वापस बिहार आए हैं.

Advertisement
X
बस की छत पर बैठकर यात्रा करते लोग (फोटो- आजतक)
बस की छत पर बैठकर यात्रा करते लोग (फोटो- आजतक)

  • बसों में नहीं मेंटेन हो रही है सामाजिक दूरी
  • क्षमता से ज्यादा सवारियां ले जा रही हैं बसें

अनलॉक 1.0 में मिली रियायत के बाद बिहार में सार्वजनिक परिवहन की सेवा शुरू तो हो गई मगर एक शहर से दूसरे शहर जाने के दौरान बसों में सामाजिक दूरी के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं.

पिछले दो दिनों में बिहार के कई शहरों से ऐसी तस्वीरें आई हैं जहां पर बस स्टैंड पर बेतहाशा भीड़ इकट्ठा हो गई है और सोशल डिस्टेंसिंग और दो गज की दूरी वाले नियम ध्वस्त हो गए.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

2 गज की दूरी का पालन नहीं

बिहार में एक बार फिर से लोग बसों की छत पर यात्रा कर रहे हैं. बस की छतों पर यात्रा के दौरान एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाए रखना असंभव सा है.

Advertisement

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

बसों में बैठने के लिए सीट नहीं

बसों के अंदर भी यात्रा के दौरान किस तरीके से सामाजिक दूरी बनाई जाए इसको लेकर भी लोगों में कोई जागरूकता नजर नहीं आ रही है. अगर बस में कम सवारियां बैठती हैं तो सफर महंगा हो जाएगा, और सवारी ज्यादा बैठती है तो कोरोना के खिलाफ जंग की मुहिम कमजोर पड़ जाएगी. इस कशमकश के बीच महीनों से फंसे लोग जैसे-तैसे यात्रा करने को मजबूर हैं. आपाधापी की इस यात्रा में कोरोना संक्रमण के फैलने का अंदेशा है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बच्चे भी बस की छत पर बैठने को मजबूर

बिहार के गया में रेलवे स्टेशन से चलकर पटना आने वाली बसों में यात्रियों को ठूसकर भरा जाता है. इनमें से अधिकतर प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से वापस बिहार आए हैं. इन बसों में हद तो तब हो जाती है जब बस की छत पर छोटे-छोटे बच्चों को भी यात्रा करने पर मजबूर किया जाता है.

Advertisement
Advertisement