scorecardresearch
 

Weight Loss In Winters: सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 चीजें, तेजी से कम होने लगेगा वजन

हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों में वेट लॉस में आपकी मदद कर सकती है. ये चीजें प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी काफी अच्छा सोर्स मानी जाती हैं.

Advertisement
X

अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं तो आपके लिए हाई प्रोटीन डाइट काफी ज्यादा जरूरी होती है. हाई प्रोटीन डाइट से वजन कम करना काफी आसान होता है और मसल मास भी मेंटेन रहता है.

अक्सर कहा जाता है कि सर्दियों के मौसम में वजन कम करना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि इस मौसम में लोग पानी का सेवन काफी कम कर देते हैं. इस मौसम में पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है जिससे वजन कम करने में मुश्किल होती है. जरूरी है कि आप सर्दियों में भी पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करें ताकि आपके शरीर में प्रोटीन अच्छे से काम कर सके.

आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सर्दियों में वेट लॉस में आपकी मदद कर सकती है. ये चीजें प्लांट बेस्ड प्रोटीन का भी काफी अच्छा सोर्स मानी जाती हैं.

छोले- पके हुए चने या छोले प्रोटीन से भरपूर होते हैं, जिनके आधा कप में लगभग 7.25 ग्राम प्रोटीन होता है. छोले को रोटी या चावल के साथ आसानी से खाया जा सकता है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और इसे पचाने में भी काफी ज्यादा समय लगता है.

दालें- दालों में प्रोटीन, फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होने से यह वेजिटेरियन लोगों के लिए बेस्ट मानी जाती हैं. इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर से कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है. इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों होने के कारण आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है.

सोया- सोया प्लांट बेस्ड प्रोटीन का काफी अच्छे सोर्स माने जाते हैं. सोया में 9 जरूरी अमीनो एसिड पाए जाते हैं. सोया में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट जैसे ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है और लो सैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं.

किनोआ- किनोआ एक साबुत अनाज है जिसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है. इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं.

बीन्स- बीन्स एक प्लांट बेस्ड प्रोटीन होते हैं. बीन्स में मौजूद मैग्नीशियम, और पोटेशियम ब्लड शुगर लेवल को रेग्युलेट करने में मदद करते हैं जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है. बीन्स में प्रोटीन और फाइबर की हाई मात्रा पाई जाती है जो शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement