scorecardresearch
 

काम का बढ़ता बोझ कहीं खराब ना कर दे आपकी मेंटल हेल्थ, जानें ओवरबर्डन से डील करने का उपाय

आज की बिजी लाइफ में काम का बोझ बढ़ता ही चला जा रहा है, जिससे व्यक्ति की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है. मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्कप्लेस पर खुशहाली वाला माहौल न मिल पाने और लगातार थकान महसूस करने से एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं होने लगती हैं. आइए जानते हैं ओवरबर्डन से डील करने के तरीके.

Advertisement
X
Mental Health News (Image: Freepik)
Mental Health News (Image: Freepik)

काम के बाद थकान महसूस होना पूरी तरह से सामान्य है. मगर एनर्जी लेवल कम होने के बावजूद भी अपने शरीर की क्षमता से ज्यादा काम करने की जिद ओवरबर्डन का कारण बनने लगती है. इसका असर काम की गुणवत्ता के अलावा मेंटल हेल्थ पर भी नजर आने लगता है. वर्क प्रेशर बढ़ने से व्यक्ति को तनाव समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. मनोवैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्कप्लेस पर खुशहाली वाला माहौल न मिलने और लगातार थकान महसूस करने से एंग्जाइटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं होने लगती हैं. 

काम का बोझ ऐसे बिगाड़ता है मेंटल हेल्थ

1. लगातार बिना ब्रेक लिए काम करने से व्यक्ति ओवरबर्डन महसूस करने लगता है. इसके चलते किसी भी काम पर फोकस करने में दिक्कत होने लगती है. वर्क प्रोडक्टिविटी असंतुलित हो जाती है और नर्वसनेस का सामना करना पड़ता है. 

2. हर वक्त थकान और आलस से जुझना पड़ता है. वे लोग जो ओवरबर्डन होते हैं, वे काम के कारण मील्स स्किप करने लगते है, जिससे शरीर में कमजोरी बढ़ने लगती है. इसके चलते शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है. 

3. काम के बोझ के कारण लोग किसी भी कार्य को पूरा नहीं कर पाते हैं और आज के काम को कल पर टालने लगते हैं. वर्कलोड ज्यादा होने से काम की प्रीयोरिटी सेट नहीं कर पाते है. इससे ओवरऑल परफॉर्मेस पर उसका असर नजर आने लगता है, लिहाजा स्ट्रेस बढ़ने लगता है. 

Advertisement

4. ऐसे लोग हर पल काम करने के कारण तनाव से घिरने लगते है. इसका असर उनके विचारों पर दिखने लगता है और उनके आस-पास नकारात्मकता बढ़ जाती है और वे डिप्रेशन एवं एंग्जाइटी का शिकार हो जाते हैं. 

5. लोगों से बेवजह दूरी बनाकर रखना और खुद को सही साबित करना ओवरबर्डन को दर्शाता है. अपने आप को अलग और सुपीरियर साबित करने वाले लोग अधिकतर ओवरबर्डन का शिकार होते हैं. ऐसे लोग अपने आप को आइसोलेट करने लगते है, जिससे उनका सोशल सर्कल कम होने लगता है और मेंटल हेल्थ भी खराब होने लगती है. 

ओवरबर्डन से बचने के उपाय

1. अपने काम की क्वालिटी और क्वांटिटी बढ़ाने के लिए प्रायोरिटी सेट करें. इसके चलते व्यक्ति आसानी से ज़रूरी कार्यों को पहले खत्म करने लगता है, जिससे बेवजह की थकान और तनाव से बचा जा सकता है. 

2. अपनी शारीरिक क्षमता के मुताबिक ही कार्य को करें. इससे काम की गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है. दिनभर में काम के दौरान ब्रेक लें और सप्ताह के आखिर में अपने लिए समय निकालें और घूमने जाएं. 

3. जब काम के दौरान आप दूसरों से मिलते-जुलते हैं और बातचीत करते हैं तो इससे मन में हल्कापन महसूस होता है, जिससे तनाव और डिप्रेशन से बचा जा सकता है. वहीं इससे मांइड रिलैक्स रहता है. 

Advertisement

4. पौष्टिक आहार लेने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जिससे मेंटल हेल्थ में सुधार होता है और भूलने की समस्या से राहत मिल जाती है.

5. हर पल दिमाग में चलने वाले विचारों से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन करें. इससे मानसिक शांति मिलती है और मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement