सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर अदनान शेख ने 2024 में गर्लफ्रेंड संग शादी रचाई थी. इस शादी से उनका एक बेटा भी है. अदनान की पत्नी पहले हिंदू थीं, मगर निकाह से पहले उन्होंने धर्म बदलकर इस्लाम कुबूल कर लिया था. ऐसे में अदनान की शादी पर खूब बवाल हुआ था. लोगों ने उनपर पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने के आरोरप लगाए थे.
क्या बोले अदनान?
हिंदू से मुस्लिम हुईं अदनान की पत्नी अब बुर्का-हिजाब पहनती हैं. वो पर्दा करने लगी हैं. शादी में भी उन्होंने अपना चेहरा नहीं दिखाया था. अब अदनान से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने पत्नी को हिजाब पहनाने पर मजबूर किया है? इसपर अदनान ने सफाई दी. अदनान बोले- लोगों को बोलने दो. मेरी जिंदगी है. मैं उसे अपने हिसाब से जिऊंगा. जिन लोगों को दिक्कत है, वो अपनी मां-बहनों को दिखा सकते हैं. मैं तो अपनी पत्नी को नहीं दिखाऊंगा.
अदनान ने कहा कि जो महिलाएं पर्दा नहीं करतीं, उन्हें जन्नत की हवा भी नसीब नहीं होगी. मैं एक लड़का हूं और मुझे पता है कि आदमी औरतों को किस नजर से देखते हैं.
अदनान ने आगे कहा- हमारे धर्म में ये भी कहा गया है कि अगर औरतों को मालूम हो जाए कि आदमी उन्हें किस नजर से देखते हैं, तो वो बिना खुद को ढके घर से बाहर भी नहीं निकलेंगी. मैं दीन और दुनिया दोनों को बैलेंस करके चलता हूं.
अदनान ने पत्नी को किया था मजबूर?
इससे पहले अदनान ने पत्नी का धर्म परिवर्तन कराने पर भी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा था कि उनकी पत्नी ने शादी से पहले ही अपना धर्म बदल लिया था. इंडिया में सबको आजादी है. कोई किसी से जबरदस्ती कुछ नहीं करा सकता है.
बता दें कि अदनान की पत्नी का असली नाम रिद्धि है. मगर शादी के वक्त वो धर्म बदलकर आएशा बन गईं. वो खुद को कवर करके रहती हैं. कभी किसी को अपना चेहरा नहीं दिखातीं.