scorecardresearch
 

Naagin 6 में यती की एंट्री, Ekta Kapoor ने वीडियो शेयर कर की VFX की तारीफ

नागिन सीरियल लोगों के बीच काफी फेमस है. एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर नागिन 6 के एक सीन का वीडियो शेयर कर ग्राफिक्स की तारीफ की, जिस पर तेजस्वी प्रकाश ने भी अपना रिएक्शन दिया है.

Advertisement
X
Naagin 6
Naagin 6
स्टोरी हाइलाइट्स
  • नागिन सीरियल में यती की एंट्री
  • एकता कपूर ने की VFX की तारीफ

एकता कपूर का सुपर नैचुरल शो नागिन 6 टीवी लवर्स के बीच काफी फेमस है. बावजूद इसके सीरियल की टीआरपी लगातार गोते खाती रहती है. हाल की रिपोर्ट के मुताबिक नागिन 6 की टीआरपी फिर से गिर गई है. ऐसे में मेकर्स कोई ना कोई ट्विस्ट लाते ही रहते हैं. इस बार शो की पॉपुलैरिटी में इजाफा करने के लिए यती की एंट्री प्लान की गई है. इस वीडियो फुटेज को खुद एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है. 

एकता ने की टीवी VFX की तारीफ
अकसर ही सुपर नैचुरल फिल्मों और सीरियल में VFX का इस्तेमाल किया जाता रहा है, लेकिन हाई क्वालिटी ग्राफिक्स लवर्स इस तरह के सीन्स को पसंद नहीं करते हैं. ऐसे में एकता कपूर ने एक वीडियो शेयर कर टीम का हौसला बढ़ाया, जिसमें VFX के जरिए यती यानी हिममानव दिख रहा है. एकता ने वीडियो शेयर कर लिखा - 'टीवी के बजट में वीएफएक्स बुरा नहीं है, लेकिन यती ने नागिन से लड़ाई की और हमें ये बहुत पसंद आया'. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

चर्चा में Nora Fatehi-Urfi Javed की चोटी, देखकर चकराए फैंस, वायरल हुई फोटोज
 

इस वीडियो में एक यती हिमालय से आता हुआ दिख रहा है और वो गुस्से में अपने पैर पटकता है. सीरियल में यही हिममानव नागिन से लड़ता दिखाया जाएगा. एकता ने टीवी के लो बजट में बनने वाले VFX सीन की तारीफ की, जिस पर क्रिएटिव डायरेक्टर पालकी मल्होत्रा ने भी फायर इमोजी का कमेंट किया. वहीं सीरियल की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने भी रिएक्ट किया. तेजस्वी ने हार्ट स्माइली बनाकर अपनी खुशी जताई. वहीं फैन्स भी इस सीन को काफी पसंद करते दिख रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट कर यती सीन के वीएफएक्स की तारीफ की.

Advertisement

Anil Kapoor से वरुण धवन ने पूछा- एलियन हो क्या? आख‍िर ऐसा क्या हुआ
 

एक यूजर ने सीन की तारीफ करते हुए लिखा- बेस्ट सीन, अब ये प्रथा का साथ देगा. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा बहुत दिन के बाद मजेदार सीन देखने को मिला. वहीं कई लोगों ने एक्ट्रेस तेजस्वी की तारीफ की और कहा कि VFX और तेजू की एक्टिंग दोनों ही बेस्ट हैं. 

आपको बता दें, आने वाले वक्त में नागिन की कहानी वाकई दिलचस्प होने वाली है. शो में जीशान खान (नेवला) की एंट्री से भी इसकी टीआरपी को फायदा हुआ था. अब देखना होगा कि यती या हिममानव शो को कितनी टीआरपी दिला पाता है. 

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement