scorecardresearch
 

तारक मेहता: शॉल की जगह बेड कवर से हुआ सम्मान, गुस्से में आए पोपटलाल ने लगा दी भिड़े की क्लास

आत्माराम भिड़े ने रिसॉर्ट की टीम के साथ मिलकर सारी तैयारियां कर ली. लेकिन उनसे एक भूल भी हो गई. दरअसल, वो सम्मान समारोह के लिए शॉल लाना ही भूल गए हैं. अब भिड़े इस मुश्किल में है कि अचानक से शॉल का बंदोबस्त कहां से किया जाए.

Advertisement
X
पोपटलाल
पोपटलाल
स्टोरी हाइलाइट्स
  • पोपटलाल ने किया दवाईयों की कालाबाजारी करने वालों का पर्दाफाश
  • जेठालाल ने की पोपटलाल की मदद
  • रिसॉर्ट पहुंचे गोकुलधाम सोसायटी के लोग

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों दवाईयों की कालाबाजारी करने वाले लोगों का पर्दाफाश करने वाले पोपटलाल और गोकुलधाम के कुछ साथियों का सम्मान किया जा रहा है. गोकुलधाम सोसायटी के लोग रिसॉर्ट गए हुए हैं. सभी यहां पर पोपटलाल एंड टीम को बधाई देने और उनका सम्मान करने के लिए पहुंचे हैं. पोपटलाल एंड टीम के सम्मान समारोह की पूरी जिम्मेदारी आत्माराम भिड़े के कंधे पर हैं. लेकिन जैसा कि सब जानते हैं कि गोकुलधाम सोसायटी में सबकुछ इतनी आसानी से नहीं होता है. इस सम्मान समारोह में भी कुछ ऐसा ही होना वाला है. 

आत्माराम भिड़े ने की ये भूल
पिंकविला की खबर के मुताबिक, आत्माराम भिड़े ने रिसॉर्ट की टीम के साथ मिलकर सारी तैयारियां कर ली. लेकिन उनसे एक भूल भी हो गई. दरअसल, वो सम्मान समारोह के लिए शॉल लाना ही भूल गए हैं. अब भिड़े इस मुश्किल में है कि अचानक से शॉल का बंदोबस्त कहां से किया जाए. टपु सेना शॉल अरेंज करने में भिड़े की मदद करती है. और भिड़े सभी का शॉल की जगह रिसॉर्ट के बेड कवर से सम्मान कर देते हैं. लेकिन जेठालाल इस बात को नोटिस कर लेते हैं और सभी के सामने प्वॉइंट आउट करते हैं.


क्या एबी डिविलियर्स की पत्नी ने शेयर की विरूष्का की बेटी वामिका की फोटो?

महीनों बाद भारत लौटीं Sonam Kapoor, पापा अनिल कपूर को देख एयरपोर्ट पर रो पड़ीं
 

गुस्से में क्यों हैं पोपटलाल?

Advertisement

रिसॉर्ट स्टाफ भी ये नोटिस करता है कि ये शॉल नहीं उनके रिसॉर्ट के बेड कवर हैं. इससे पोपटलाल को लगता है कि भिड़े ने उनकी इंसल्ट की है और वो गुस्से में आ जाता है. जेठालाल भी भिड़े काफी कुछ कह सुनाता है. गोकुलधाम सोसायटी के लोग भी ये देख शॉक्ड हो जाते हैं. किसी को यकीन नहीं होता है कि भिड़े ऐसा कुछ कर सकता है.

शो के आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त धमाल देखने को मिलेगा. ये देखना मजेदार होगा कि भिड़े इस सिचुएशन से कैसे बाहर निकलेगा.
   

 

Advertisement
Advertisement