बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात पर एक ट्रोल ने इल्जाम लगाया है कि उन्होंने अभिनव शुक्ला के साथ वन नाईट स्टैंड किया था. ट्रोल ने यह भी कहा कि वह सोफिया और अभिनव के खिलाफ कानूनी एक्शन लेगा. इसके बाद सोफिया हयात ने सोशल मीडिया पर अपनी सफाई पोस्ट की है. सोफिया ने बताया है कि वह अभिनव शुक्ला को नहीं जानती थीं. उन्हें गूगल की मदद से एक्टर के बारे में पता चला है.
अभिनव के नाम पर सोफिया को मिली धमकी
इंस्टाग्राम पर सोफिया हयात ने एक पोस्ट शेयर करते हुए खुद को आने वाले मैसेज को दिखाया. मैसेज में लिखा है - मुझे तुम्हारे और अभिनव शुक्ला के बीच का सबकुछ पता है. उसने तुम्हारा इस्तेमाल सेक्सुअल उद्देश्य के लिए भी किया है. मैं तुम्हारे और तुम्हारे वन नाईट स्टैंड वाले पार्टनर अभिनव शुक्ला के खिलाफ कानूनी कदम उठाऊंगी. मैं रोज प्रार्थना करती हूं कि तुम और तुम्हारे माता-पिता जल्द मर जाएं.
अभिनव शुक्ला के मॉडलिंग की पुरानी फोटो वायरल, फैंस बोले- यंग जॉन अब्राहम
सोफिया हयात इस मैसेज का फोटो शेयर कर लिखती हैं, 'किसी ने मुझे यह मैसेज भेजा था. मेरी ही गलती है मैं अपने मैसेज चेक नहीं करती. उस महिला ने मुझे कहा था कि उसे मदद की जरूरत है. थोड़ी देर बाद मुझे समझ आया कि वह झूठी है और मैंने उसे ब्लॉक कर दिया. उसने दूसरा अकाउंट बनाया और मुझे यह मैसेज भेजा. किसी को भी ऐसे लोगों से डरना नहीं चाहिए. ट्रोल्स और बुली के अंदर दुख होता है जो वह दूसरों पर निकालते हैं.'
सोफिया ने आगे कहा, 'मैं एनर्जी को समझती हूं और जानती हूं कि यह मेरी एनर्जी नहीं है. मुझे जब ऐसे मैसेज आते हैं तो बुरा लगता है यह देखकर लोगों के अंदर कितना दुख और अपने लिए कितनी नफरत है. मैं सिर्फ उम्मीद कर सकती हूं कि यह अपना ध्यान रखें और दूसरों को दुख पहुंचाना बंद कर दें. लेकिन मुझे इस बात से दुख नहीं हुआ क्योंकि मैं इसे नहीं जानती. कोई आपको परेशान नहीं कर सकता अगर आप समझते हो कि वह जो बोल रहा है वह उसके मन का आंतरिक प्रतिबिंब है. मैं तुम्हें प्यार और दुआएं भेजती हूं.'