scorecardresearch
 

ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुए रणधीर, 'सिर्फ भाई नहीं था, दोस्त मानता था'

हाल ही में रणधीर कपूर सिंगिग शो सा रे गा मा पा में गए थे. उस शो में रणधीर ने ऋषि कपूर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से बताए थे. उन्होंने बताया था कि ऋषि अपनी हर फिल्म पर काफी मेहनत करते थे.

Advertisement
X
रणधीर और ऋषि कपूर
रणधीर और ऋषि कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को गए अब कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन उनके जाने के बाद पैदा हुआ शून्य ना भरा है और ना ही शायद कभी भर पाएगा. ऋषि को आज भी सभी याद करते हैं, उनकी फिल्मों को देख रोते हैं और उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं. ऐसे ही एक कलाकार हैं रणधीर कपूर जो अपने छोटे भाई को काफी मिस कर रहे हैं.

रणधीर ने किया ऋषि को याद

हाल ही में रणधीर कपूर सिंगिग शो सा रे गा मा पा में गए थे. उस शो में रणधीर ने ऋषि कपूर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से बताए थे. उन्होंने बताया था कि ऋषि अपनी हर फिल्म पर काफी मेहनत करते थे. उनका काम के प्रति पैशन साफ महसूस किया जा सकता था. जब शो के दौरान रणधीर से पूछा गया कि उनकी नजरों में ऋषि की बेस्ट फिल्म कौन सी थी, इस पर वे कहते हैं- मुझे उसकी बॉबी काफी पसंद थी. सिर्फ 20 साल लड़का जिसने बेहतरीन काम कर दिखाया. मैं जब भी वो फिल्म देखता हूं, मैं फिर प्यार में पड़ जाता हूं.

रणधीर की अधूरी इच्छा

उसी शो में रणधीर ने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की. वे बताते हैं कि ऋषि कपूर ने अपने करियर में एक फिल्म भी डायरेक्ट की थी. फिल्म का नाम था आ अब लौट चले. रणधीर बताते हैं कि उस फिल्म को लेकर ऋषि काफी तनाव में थे,लेकिन उन्हें वो काफी पसंद आई थी और दर्शकों ने भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स दिया. रणधीर मानते हैं ऋषि को और भी फिल्में डायरेक्ट करनी चाहिए थीं. उनकी नजरों में ऋषि इस समय दूसरी दुनिया में जरूर फिल्म बना रहे होंगे.

Advertisement

मालूम हो कि ऋषि कपूर लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. लेकिन इसी साल 30 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली. कोरोना की वजह से उनके फैन्स उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हो पाए थे. लेकिन सभी ने अपने-अपने अंदाज में एक्टर को ट्रिब्यूट दिया था.
 

Advertisement
Advertisement